Royal Enfield कंपनी की बात करें तो अब तक कई शानदार बाइक्स भारतीय मार्केट में मौजूद हैं। जिन्हें आज भी देश में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। तो आज हम बात करने जा रहे है कुछ ऐसी ही बाइक के बारे में जो जल्द भारतीय बाजार में आने वाली है। जी हां दरअसल आपको बता दें कि Royal Enfield कंपनी जल्द ही अपनी एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक बाइ को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। इसके साथ ही आपको बता दें कि इस बाइक में आपको शानदार फीचर्स के साथ ही जबरदस्त स्टाइलिश लुक भी देखने को मिल जाएगा। साथ ही कंपनी इस बाइक में धांसू रेंज भी दे सकती है।
हो सकता है ये वर्जन
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड ने पहले से ही एक डेडिकेटेड ईवी आर्किटेक्चर पर काम शुरू कर दिया है। साथ ही कंपनी आने वाले सालों में 1.8 लाख यूनिट्स प्रोड्यूस करने की तैयारी कर रही है। रॉयल एनफील्ड अगले साल की दूसरी छमाही में ईवी सेगमेंट में डेब्यू करेगी और उत्पादों को लोकल और इंटरनेशनल मार्केट्स के लिए टारगेट किया जाएगा। एक्सपर्ट्स कि मानें तो ये क्लासिक 350 का इलेक्ट्रिक वर्जन हो सकता है।
खास बात
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी इस बाइक को करीब 2 से 3 लाख रुपए तक कि शुरूआती एक्स शोरूम कीमत में मार्केट में उतार सकती है। हालांकि, कंपनी ने इसके बारे में कोई तरह की अभी आधिकारीक घोषणा नहीं की है।
