हम सभी जानते है कि बाजरा हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि स्वस्थ भोजन के साथ दिन की शुरुआत करने के लिए आप नाश्ते में बाजरे को शामिल कर सकते हैं। जहां हम ऐसे में आज हम आपके लिए बाजरे का टेस्टी उपमा की लेकर आए हैं।
होता है काफी हेल्दी
क्या आपको ये पता है कि बाजरा का दाना मोटे अनाज की श्रेणी में आता है। जहां यह हमारे शरीर के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। बाजरे की तासीर गर्म होने के कारण इसे ज्यादातर सर्दियों के मौसम में खाया जाता है। बाजरा खाने से एनर्जी मिलती है। यह ऊर्जा एक बहुत अच्छा स्रोत है। इसके अलावा अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो बाजरा खाना आपके लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में हम आपके लिए बाजरा उपमा की लेकर आए हैं। इसका स्वाद बढ़िया होता है। साथ ही इसे नाश्ते में झटपट बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी विधि।
ये चाहिए सामग्री
- 50 ग्राम बाजरा
- 2 चम्मच उरद दाल
- 1 छोटा चम्मच चने की दाल
- 1 छोटा चम्मच राई
- 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल
- 1 बड़ा पंजा बारीक कटा हुआ
- 1 बड़ा टमाटर बारीक कटा हुआ
- 1 शिमला बारीक कटी हुई
- 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च
- 1 इंच अदरक
- 6-7 करी पत्ते
- 1 छोटा चम्मच हरा धनिया
बाजरे का उपमा बनाने की विधि
जानकारी के लिए सामग्री के अनुसार बाजरे को रात भर पानी में भिगो दें। सुबह उठकर सबसे पहले बाजरे के पानी को अलग करके प्रेशर कुकर में 1 छोटी चम्मच नमक और 1 गिलास पानी डालकर उबाल लें और कुकर को 2 सीटी आने तक ढककर रख दें।
खास बात
सबसे पहले एक पैन को गैस पर रखकर गर्म करें और उसमें तेल डालकर गर्म करें। फिर उसमें दाल और राई दोनों डालकर फ्राई करें। हल्का भूनने के बाद इसमें करी पत्ता डालें और मध्यम आंच पर चलाते हुए भूनें। 3-4 मिनट के बाद, बचा हुआ प्याज और दोनों प्रकार के प्याज डालें। प्याज के सुनहरा होने पर इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें और प्याज के साथ ही थोड़ा और भूनें।
हरी धनिया को डालकर करें सर्व
वहीं, जब प्याज अच्छी तरह भुन जाए तो इसमें बारीक कटे टमाटर डालकर गलने तक पकाएं। साथ ही नमक, लाल मिर्च डालकर चलाएं। जब टमाटर अच्छे से गल जाएं तो इसमें बारीक कटी हरी शिमला मिर्च डालें। 2-3 मिनट के बाद उबले हुए बाजरे को छान कर डालें। बाजरे को तड़के में अच्छी तरह मिला लें। वहीं, अब उपमा को 1-2 मिनिट तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें और हरा धनियां डालकर सर्व करें। जो खाने में बहुत ही मजा देगी।
