चाँद की चांदनी में लिपटे हुए ये मधुर गाने आपको दिला देंगे अपने महबूब की याद

चाँद की चांदनी में

अगर हम पुराने दौर की बात करे तो इसमें कोई शक नहीं कि पहले के समय में इतना मधुर संगीत बनाया जाता था कि उसे साज की भी जरूरत नहीं पड़ती थी। तो वही आज के समय का म्यूजिक वास्तव में काफी अलग है। हालांकि हम आज के म्यूजिक को बुरा नहीं कह रहे, लेकिन पहले के समय में गाने सच में काफी लाजवाब बनते थे। बहरहाल आज हम आपको चाँद की चांदनी में लिपटे हुए कुछ मधुर गानो से रूबरू करवाना चाहते है। जो यक़ीनन आपको अपने महबूब की याद दिला देंगे। तो चलिए अब गानो का यह कारवां हम यहाँ शुरू करते है।

चाँद की चांदनी में

चाँद की चांदनी में लिपटे हुए मधुर गाने..

1. ये चाँद सा रोशन चेहरा, जुल्फों का रंग सुनहरा, ये झील सी नीली ऑंखें कोई राज है इनमे गहरा। तारीफ करूँ क्या उसकी जिसने तुझे बनाया।

2. मैंने पूछा चाँद से कि देखा है कही, मेरे यार सा हसीन। चाँद ने कहा चांदनी की कसम, नहीं, नहीं, नहीं।

3. खोया खोया चाँद, खुला आसमान, आँखों में सारी रात जाएगी। हमको भी कैसे नींद आएगी।

4. चाँद मेरा दिल, चांदनी हो तुम, चाँद से है दूर, चांदनी कहा। लौट के आना है यही, तुमको। जा रहे हो तुम जाओ मेरी जान।

5. मेरा चाँद मुझे आया है नजर। ए रात जरा थम थम के गुजर।

चाँद की चांदनी में

6. चाँद ने कुछ कहा, रात ने कुछ सुना। तू भी सुन बेखबर प्यार कर, हो हो प्यार कर।

7. चाँद से पर्दा कीजिये, कही चुरा न ले चेहरे का नूर। ओह मेरे हमनवाब, ओह मेरे हुजूर।

8. चाँद छुपा बादल में, शर्मा के मेरी जाना। सीने से लग जा तू, बलखा के जाने जाना।

9. चाँद सितारे फूल और खुशबू ये तो सारे पुराने है। ताजा ताजा कली खिली है, हम उसके दीवाने है।

10. चाँद सिफारिश जो करता हमारी देता वो तुमको बता। शर्मो हया के परदे गिरा के करनी है तुमसे खता। जिद्द है अब तो है खुद को मिटाना, होना है तुझ में फना।

तो ये है चाँद की चांदनी में लिपटे हुए कुछ खास और मधुर गाने, जो यक़ीनन आपको भी अपने प्यार की याद जरूर दिला रहे होंगे। दोस्तों अगर आपकी जिंदगी में भी कोई खूबसूरत सा चाँद है, तो आप उन्हें कौन सा गाना डेडिकेट करना चाहेंगे ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
चाँद की चांदनी में लिपटे हुए ये मधुर गाने आपको दिला देंगे अपने महबूब की याद  Youth Express
Article Name
चाँद की चांदनी में लिपटे हुए ये मधुर गाने आपको दिला देंगे अपने महबूब की याद Youth Express
Description
अगर हम पुराने दौर की बात करे तो इसमें कोई शक नहीं कि पहले के समय में इतना मधुर संगीत बनाया जाता था कि उसे साज की भी जरूरत नहीं पड़ती थी। तो वही आज के समय का म्यूजिक वास्तव में काफी अलग है। हालांकि हम आज के म्यूजिक को बुरा नहीं कह रहे, लेकिन पहले के समय में गाने सच में काफी लाजवाब बनते थे। बहरहाल आज हम आपको चाँद की चांदनी में लिपटे हुए कुछ मधुर गानो से रूबरू करवाना चाहते है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER