भारत की तरफ से खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के एकलौते बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। यह उपलब्धि उन्होंने गुरुवार को मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए बनाई। रोहित शर्मा T20 क्रिकेट मैच 8000 रन पूरे करने वाले दुनिया के आठ वें और भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ क्रिस मॉरिस की गेंद पर चौका लगाकर अपने 8000 रन पूरे किए। रोहित शर्मा को मैच से पहले अपने 8000 रन पूरे करने के लिए 12 रन चाहिए थे। जिसे उन्होंने मैच खेलने के कुछ समय बाद ही हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने अब तक 307 टी20 मैच खेले हैं।
रोहित शर्मा के 8000 रन में से 4716 रन उन्होंने आईपीएल में खेलते हुए बनाए हैं। आईपीएल में वह सर्वाधिक रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। भारत के क्रिकेटर सुरेश रैना और विराट कोहली दोनों रोहित शर्मा से आगे हैं। भारत की तरफ से सबसे पहले टी-20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे करने की उपलब्धि सुरेश रैना के नाम है। सुरेश रैना ने अब तक 8216 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर विराट कोहली का नंबर आता है। उन्होंने अब तक 8183 रन बनाए हैं। T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल सबसे आगे हैं। उन्होंने अब तक 12670 रन ,उसके बाद ब्रैंडन मैकुलम जिन्होंने 9922 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर शोएब मलिक 8701 और चौथे स्थान पर डेविड वॉर्नर 8561 रन का नंबर आता है।
इससे पहले हाल ही में भारत के कप्तान विराट कोहली ने राज चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए अपने T20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे किए थे। उन्होंने सुरेश रैना के बाद यह उपलब्धि हासिल की थी। भारत के इन तीनों क्रिकेटर सुरेश रैना रोहित शर्मा और विराट कोहली का T20 में कोई जवाब नहीं है। आईपीएल 2019 में अभी तक हालांकि रहना और रोहित शर्मा कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं।

