कम सामान के साथ मजेदार तरीके से घर पर बनाएं ऐसे पावभाजी

कम सामान के साथ मजेदार तरीके से घर पर बनाएं ऐसे पावभाजी
जैसा कि हम देखते है कि पावभाजी एक ऐसी चीज है जो लगभग सभी को पसंद रहती है। यह चीज लगभग सभी जगहों पर मिल जाया करती है। जहां सभी लोग पावभाजी को बड़े ही मजे का साथ खाते है। आइये जानते है कि कैसे आप कम सामान के साथ घर पर रहकर आप पावभाजी बना सकते है। वो भी कम समय में।

ये चाहिए सामग्री

  1. 1/2 टेबल स्पून तेल
  2. 50 ग्राम मक्खन
  3. 1 कप प्याज (महीन कटा हुआ)1/2 कप मटर उबले हुए
  4. 2 टमाटर पिसे हुए
  5. आधा चम्मच हल्दी
  6. 1 चुटकी हींग
  7. 1 कप आलू (टुकड़ों में कटा हुआ)
  8. 1 नींबू
  9. 1 पैकेट पाव

इस विधि से बनाएं

सबसे पहले पावभाजी बनाने के लिए पैन को गैस पर चढ़ाएं इसमें 1 चम्मच तेल 1 चम्मच मक्खन डालें। फिर इसके बाद अब इसमें शिमला मिर्च, टमाटर, मटर आलू डालकर 5 मिनट तक हल्का पानी मिलाते हुए पका लें। अब इसके बाद अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भली भांति मिक्स करें। नमक, लाल मिर्च पाउडर पाव भाजी मसाला डालकर अच्छे से मसलें। दूसरी तरफ गैस पर एक पैन में थोडा बटर लें इसमें प्याज को तब तक भूनें जब तक यह सुनहरी भूरी नहीं हो जाती है।

मसाला डालकर पकाएं अच्छी तरह

अब इसके बाद इसमें हल्दी, हींग पावभाजी मसाला डालें पक लें। आखिर में कश्मीरी लाल मिर्च मिलाएं इस पूरे मिश्रण को सब्जियों वाले पैन में मिलाएं जरूरत के मुताबिक पानी मिलाएं। आखिर में धनिया पत्ती बटर मिलाएं। आपकी गर्मा गर्म भाजी बनकर तैयार है।

पांच से सात मिनट सेके पाव

वहीं, पाव बनाने के लिए तवे को गैस पर चढ़ा लें। इस पर मक्खन डालें। पाव को बीच से काट कर 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर सेंक लें। आपकी टेस्टी पाव भाजी तैयार है। नींबू बटर डालकर अब आप इसका स्वाद ले सकते है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER