Skoda ने लॉन्च की अपनी नई कार Kushaq, इस टेक्नोलॉजी से है लैस

Skoda ने लॉन्च की अपनी नई कार Kushaq, इस टेक्नोलॉजी से है लैस

जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी Skoda ने भारत में अभी हाल ही में अपनी नई एसयूवी कार Kushaq को लॉन्च कर दिया है। वहीं, इस कार की कीमत की बात करें तो कंपनी की तरफ से इसकी कीमत 10.5 लाख रुपये शुरुआती कीमत है। वहीं, इस कार की दूसरे 1.5l TSI वेरिएंट की शुरुआती कीमत करीब 16.19 लाख रुपये रखी गई है। आपको बता दें कि यह कार भारत के लिए बनाई गई है और MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है।

ये दिए गए है फीचर्स

वहीं, Kushaq में टेक्नोलॉजी की बात करें तो इस कार में सनरूफ और हवादार सीटों के साथ और भी बहुत कुछ शामिल किया गया है। इसमें वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, एक वैलेट मोड, एंबियंट लाइट, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, छह एयरबैग, रियर व्यू कैमरा, ईएससी और बहुत कुछ फीचर्स शामिल किए गए हैं।

इस कलर में उपलब्ध है कार

आपको बता दें कि Kushaq के तीन ट्रिम बाजार में उपलब्ध हैं। जिनमें से Ambition, Active और Style शामिल हैं। वहीं, Kushaq को आप पांच कलर ऑप्शंस के साथ भारतीय बाजार में उतारी गई है, जिसमें से Candy White, Brilliant Silver, Carbon Steel, Honey Orange और Tornedo Red कलर्स शामिल किए गए हैं।

इन कारों को देगी टक्कर

हालांकि, Skoda Kushaq मुकाबला जहां एक तरफ Kia की Seltos और Hyunda की Creta जैसी कॉम्पैक्ट SUV के साथ कॉम्पीटशन देखने को मिलेगा। वहीं, इस कार की बात करें तो यह कार Hyundai की Venue और Tata की Nexon और Maruti की Vitara Brezza और Kia Sonet जैसी SUV के सबकॉम्पैक्ट क्लास को भी टक्कर दे सकेगी। वहीं, ह्यूंडाई की क्रेटा की बात करे तो यह गाड़ी 9.9 लाख रुपये से शुरू होने के साथ-साथ स्कोडा की कुशक थोड़ी महंगी है। तो अब देखना यह बाकी रह गया है कि स्कोडा़ की यह गाड़ी किस-किस गाड़ी को टक्कर देती है।

Summary
Skoda ने लॉन्च की अपनी नई कार Kushaq, इस टेक्नोलॉजी से है लैस
Article Name
Skoda ने लॉन्च की अपनी नई कार Kushaq, इस टेक्नोलॉजी से है लैस
Description
जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी Skoda ने भारत में अभी हाल ही में अपनी नई एसयूवी कार Kushaq को लॉन्च कर दिया है। वहीं, इस कार की कीमत की बात करें तो कंपनी की तरफ से इसकी कीमत 10.5 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER