अब बस से ऋषिकेश से लंदन तक का सफ़र होगा सफ़ल, पढ़िए पूरी ख़बर

ऋषिकेश से लंदन

पयर्टकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ख़बर यह है कि अब ऋषिकेश से लंदन तक का सफ़र बस से आसानी से तय किया जा सकेगा। यह सुविधा जून 2021 से जारी की जाएगी। इसकी आधारिक पुष्टि रेसलर लाभांशु शर्मा द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक पोस्ट से होती है जिसमें उन्होंने बताया है कि जून 2021 से पयर्टक ऋषिकेश से लंदन तक की यात्रा बस से कर सकेंगे।

इससे पहले bustolondon.in ने बस से दिल्ली से लंदन तक की यात्रा तय करने की घोषणा की थी। जिसके लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है। अब यह सेवा लाभांशु शर्मा भी शुरू करने की तैयारी में हैं। ऐसे में अगर आप बस से लंदन जानें के सपने देखते हैं तो आपका यह ख़्वाब जल्द पूरा हो पाएगा।

इस बस सेवा की विस्तार में जानकारी प्राप्त करें

इस सेवा की जानकारी खुद लाभांशु शर्मा ने दी है। अपको बता दें लाभांशु रेसलर रह चुके हैं इसलिए वह लोगों के बीच पहलवान के नाम से जाने जाते हैं। साथ ही वे शांति कार्यकर्ता भी हैं और एशियाई खेल में दो बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वहीं, इंडो नेपाल कुश्ती ने भी इन्होंने दो बार स्वर्ण पदक प्राप्त किए थे।

इनक्रेडिबल बस सेवा के नाम से जानी जाएगी ये सेवा

ऋषिकेश से 21 हज़ार किलोमीटर की दूरी तय कर लंदन पहुंचाने वाली बस इनक्रेडिबल बस राइड सेवा के नाम से जानी जाएगी। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य भारतीय सभ्यता और संस्कृति की विदेशों तक फ़ैलाने की कवायद है। इससे पहले लाभांशु शर्मा 32 देशों की यात्रा सड़क मार्ग से कर चुके हैं। वहीं, एक बार तो वह भाई विशाल के साथ भारत से इंग्लैंड तक का सफ़र भी कर चुके हैं।

किफायती दाम में सड़क मार्ग द्वारा देख आएं लंदन के नज़ारे

अपको बताएं कि इस सेवा में 11 हफ़्तों में बस यात्रा संपन्न हो सकेगी। एक पर्यटक का किराया 14 लाख भारतीय रुपये निर्धारित किया गया है। इस किराए में बस सेवा, लंदन से रिटर्निंग फ्लाइट टिकट, वीजा शुल्क, दिन में दो बार खाना और यात्रा में घूमना-फिरना शामिल होगा।

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER