विद्या सिन्हा की याद में भावुक हुए अमोल पालेकर, कहा हमेशा याद आएगी वो

विद्या सिन्हा की याद

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या सिन्हा का 71 साल की उम्र में निधन हो चुका है। ऐसे में उनके फ़िल्मी और टीवी सह कलाकार उनके निधन से बेहद दुखी है। बता दे कि विद्या सिन्हा के सह कलाकारों में अमोल पालेकर का नाम सबसे ऊपर आता है। वो इसलिए क्यूकि उन्होंने अमोल जी के साथ कई बेहतरीन फिल्मो में काम किया था। यही वजह है कि विद्या सिन्हा की याद में अमोल पालेकर जी ने एक भावुक संदेश दिया है। गौरतलब है कि विद्या सिन्हा और अमोल पालेकर ने रजनीगंधा, जीना यहाँ, छोटी सी बात आदि कई फिल्मो में एक साथ काम किया था। इसलिए वे दोनों काफी अच्छे दोस्त थे। इसके इलावा अमोल जी का कहना है कि विद्या सिन्हा काफी अच्छी इंसान थी। वह जितनी साधारण थी उतनी ही जिंदादिल भी थी।

विद्या सिन्हा की याद

विद्या सिन्हा की याद में अमोल पालेकर के छलके आंसू..

इसके इलावा अमोल जी का कहना है कि वह फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही एक दूसरे से मिल चुके थे। जी हां फिल्म के डायरेक्टर बासू चैटर्जी ने उन दोनों को पहले ही शूटिंग की प्रैक्टिस करने के लिए कहा था। तब विद्या इस इंडस्ट्री में नयी थी। इसलिए शूटिंग के दौरान उन्हें सहज महसूस करवाने की मैंने पूरी कोशिश की। बस इसी दौरान अमोल पालेकर और विद्या सिन्हा काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। यहाँ तक कि विद्या सिन्हा के बॉलीवुड छोड़ने के बाद वह दोनों टच में थे। इसके साथ ही अमोल पालेकर का कहना है कि वह जब भी मुंबई आते थे, तब विद्या सिन्हा के साथ लंच पर जरूर जाते थे।

विद्या बालन की ‘मिशन मंगल’ देखने के 4 कारण-जानें यहाँविद्या सिन्हा की याद

वही जब विद्या सिन्हा पुणे में रहती थी, तब वह अमोल जी से मिलने के लिए जरूर जाती थी। यहाँ तक कि विद्या सिन्हा अभी हाल ही में अमोल जी की पेंटिंग एक्जिबिशन में गई थी। मगर तब उन्हें यह मालूम नहीं था कि वह आखिरी बार अमोल पालेकर जी से मिल रही है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो यही सब बातें अमोल पालेकर जी को विद्या सिन्हा की याद दिलाती है। अब जाहिर सी बात है कि अगर हम अपनी जिंदगी के किसी खास और अजीज दोस्त को हमेशा के लिए खो दे, तो हमारा भावुक होना लाजिमी है। “बहरहाल आपकी जिंदगी में आपका सबसे खास दोस्त कौन है ये हमें बताना मत भूलियेगा।”

Summary
विद्या सिन्हा की याद में भावुक हुए अमोल पालेकर, कहा हमेशा याद आएगी वो  Youth Express
Article Name
विद्या सिन्हा की याद में भावुक हुए अमोल पालेकर, कहा हमेशा याद आएगी वो Youth Express
Description
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या सिन्हा का 71 साल की उम्र में निधन हो चुका है। ऐसे में उनके फ़िल्मी और टीवी सह कलाकार उनके निधन से बेहद दुखी है। बता दे कि विद्या सिन्हा के सह कलाकारों में अमोल पालेकर का नाम सबसे ऊपर आता है। वो इसलिए क्यूकि उन्होंने अमोल जी के साथ कई बेहतरीन फिल्मो में काम किया था। यही वजह है कि विद्या सिन्हा की याद में अमोल पालेकर जी ने एक भावुक संदेश दिया है। गौरतलब है कि विद्या सिन्हा और अमोल पालेकर ने रजनीगंधा, जीना यहाँ, छोटी सी बात आदि कई फिल्मो में एक साथ काम किया था।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER