Play Store से गूगल ने 85 ऐप्प को हटाया, जाने कैसे 80 लाख यूजर हुए प्रभावित

Google Play Store

Google ने अपने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए Play Store से 85  ऐप्स को रीमूव कर दिया है। ऐसा करने के पीछे कंपनी ने बड़ा कारण बताया है| गूगल ने इन ऐप्प को इस लिए हटाया है क्यों की ये यूजरस को खतरनाक तरीके से प्रभावित कर रहा था| Trend Micro के सिक्युरिटी रिसचर्स ने प्ले स्टोर पर मौजूद इन 85 ऐप्स में खतरनाक वायरस छिपे होने की आशंका जताई थी। Google को इन ऐप्स के बारे में जानकारी मिलते ही इन्हें प्ले स्टोर से हटा लिया गया।

Trend Micro ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने Google को AndroidOS_Hidenad.HRXH नाम के पोटेंशियल वायरस को डिटेक्ट किया। यह वायरस ऐप्स में ऑटोमैटिकली ऐड डिस्प्ले करता था, जिसे बंद करना यूजर्स के लिए काफी मुश्किल होता था।

इन ऐप्प को Play Store से किया रिमूव

सिक्युरिटी रिसर्चर्स ने बताया कि Play Store  पर मौजूद इन ऐप्स में से ज्यादातर ऐप्स इस वायरस के प्रभावित थे। इनमें से ज्यादातर ऐप्स फोटोग्राफी और गेमिंग ऐप्लीकेशन के थे, जिन्हें 8 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। इन ऐप्स में Super Selfie, Cos Camera, Pop Camera और One Stroke Line Puzzle जैसे ऐप्स काफी लोकप्रिय थे। इन सभी ऐप्स को रिसर्चर्स ने ऐडवेयर इन्फेक्टेड ऐप्स बताया है।

रिसर्चर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये ऐप्स अलग-अलग डेवलपर्स के अकाउंट्स के अपलोड किए गए हैं। साथ ही साथ इन ऐप्स को अलग-अलग डिजिटल सर्टिफिकेट्स मिले हैं। हालांकि, ये ऐप्स एक जैसा ही बर्ताव करते हैं। Trend Micro के रिसर्चर्स ने हालांकि यूजर्स को ज्यादा घबराने के लिए नहीं कहा है। ये ऐप्स मुख्य तौर पर पुराने एंड्रॉइड वर्जन वाले यूजर्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर, आपके स्मार्टफोन Play Store के ये  ऐप्स हैं तो आप इसे अनइंस्टॉल कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ज्ञान से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर.
Summary
Play Store से गूगल ने 85 ऐप्प को हटाया-Youth Express
Article Name
Play Store से गूगल ने 85 ऐप्प को हटाया-Youth Express
Description
Google ने अपने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए Play Store से 85  ऐप्स को रीमूव कर दिया है। जिन्हें 8 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER