यूँ तो टीवी की दुनिया में ऐसे कई कलाकार है जो खुद का ओहदा हमेशा ऊँचा रखते है और घमंड से भरे हुए होते है। मगर कुछ कलाकार ऐसे भी होते है, जो खुद को आम लोगों की तरह ही समझते है। बहरहाल आज हम जिस एक्टर के बारे में बात करने जा रहे है, उसका व्यक्तित्व भी कुछ ऐसा ही है। आपको जान कर हैरानी होगी कि हाल ही में यह टीवी का प्रसिद्ध एक्टर सड़कों पर सफाई करते हुए नजर आया था। यहाँ तक कि सफाई करते हुए इस एक्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है।
टीवी का प्रसिद्ध एक्टर सफाई करते आया नजर..
वैसे हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस एक्टर का नाम करणवीर बोहरा है। दरअसल करणवीर बोहरा को कई आम लोगों के साथ सड़क की सफाई करते हुए स्पॉट किया गया था। ऐसे में जब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली गई तो लोगों को उनका यह व्यव्हार काफी पसंद आया। गौरतलब है कि करणवीर बोहरा कई सीरियल्स में और फिल्मों में भी काम कर चुके है। इसके साथ ही वह वेब सीरीज में भी नजर आ चुके है।
https://www.instagram.com/p/B65BKBTATKC/
https://www.instagram.com/p/B648k0eApTu/
वही अगर हम उनकी रियल लाइफ की बात करे तो असल जिंदगी में भी वह करोड़ों की सम्पत्ति के मालिक है। हालांकि इसके बावजूद भी उन्हें किसी चीज का कोई घमंड नहीं है। यहाँ तक कि करणवीर बोहरा की पत्नी भी एक प्रसिद्ध एक्ट्रेस रह चुकी है। जी हां उन्होंने पंजाबी फिल्मों में काफी काम किया है। इसके इलावा करणवीर बोहरा की दो बेटियां भी है। जिन्हे वह बेहद प्यार करते है। फ़िलहाल तो यह टीवी का प्रसिद्ध एक्टर अपने देश की गलियों को साफ रखने की पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन इनकी यह कोशिश कितनी कामयाब होती है, ये तो देश को गंदा करने वाले लोगों पर ही निर्भर करता है। दोस्तों आप करणवीर बोहरा के इस सफाई कार्यक्रम पर क्या कहना चाहेंगे, ये हमें जरूर बताईयेगा।


