बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर नब्बे के दशक के बेहतरीन और संजीदा एक्टर्स में से एक है। हालांकि वह अपने भाई अनिल कपूर की तरह बॉलीवुड फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाएं। मगर उन्होंने बॉलीवुड में जितनी भी फ़िल्में की है, उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला है। बता दे कि अब संजय कपूर की बेटी शनाया की बारी है। जो काफी बड़ी और खूबसूरत हो चुकी है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि शनाया ने बॉलीवुड फिल्मों में तो डेब्यू नहीं किया, लेकिन इस विदेशी शो से अपना डेब्यू जरूर किया है। आखिर यह विदेशी शो कौन सा है, चलिए इसके बारे में भी आपको बताते है।
संजय कपूर की बेटी शनाया ने विदेशी शो से किया डेब्यू..
दरअसल बात ये है कि शनाया ने हाल ही में पेरिस के ले बाल देस डेब्यूटेंट शो में शिरकत की थी। जो लोग इस शो के बारे में नहीं जानते, उन्हें हम बता दे कि यह एक फैशन शो है। जो हर साल नवंबर के महीने में ही आयोजित किया जाता है। वही अगर हम इस शो की बात करे तो इसमें सोलह से बीस साल और बीस से पच्चीस साल तक की लड़कियां हिस्सा लेती है। वास्तव में यह शो एक सोशल इवेंट के रूप में शुरू हुआ था। जिसे पहली बार दस जुलाई 1958 को चेतो डी वर्साय के ऑरेंजरी में आयोजित किया गया था।
https://www.instagram.com/p/B5mgakhgq9h/
https://www.instagram.com/p/B5jcOqRAHBU/
ऐसे में संजय कपूर और उनकी पत्नी ने इंस्टाग्राम पर इस इवेंट की कई तस्वीरें शेयर की है और साथ ही यह मैसेज भी लिखा है कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। बहरहाल आप यह तस्वीरें यहाँ देख सकते है। अब जाहिर सी बात है कि जब बच्चे कोई बड़ा काम करते है तो माता पिता को तो ख़ुशी होती ही है। बता दे कि संजय कपूर की बेटी शनाया दिखने में जितनी खूबसूरत है उतनी ही टैलेंटेड भी है। जिसकी एक झलक आप यहाँ भी देख सकते है। दोस्तों शनाया कपूर के बारे में आपकी क्या राय है, ये हमें जरूर बताईयेगा।


