Redmi 9 Power स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानियें क्या है स्पेसिफिकेशन्स

Redmi 9 Power स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानियें क्या है स्पेसिफिकेशन्स

आखिरकार Redmi ने अपना Redmi 9 Power मोबाइल फोन को इंडिया में 6GB रैम और 128GB मॉडल के साथ लॉन्च कर दिया है। वहीं,  Redmi 9 Power के इस नए मॉडल की बात करे तो कंपनी ने इसका प्राइस Rs 12 हजार 999 रूपये रखा है। क्या आपको ये पता है कि Redmi 9 Power मोबाइल फोन को पहले ही 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के अलावा 128GB स्टोरेज में भी लॉन्च किया जा चुका है। जहां इस मोबाइल की पहली लॉन्चिंग इंडिया में दिसम्बर 2020 में हुई थी।

खास बात

आपको बता दे कि 4GB रैम आर 64GB स्टोरेज मॉडल को आप Rs 10 हजार 499 रूपये में ले सकते हैं। इसके अलावा आपको फोन में 4GB रैम और 128GB मॉडल मात्र Rs 11 हजरा 999 रूपये में मिल रहा है। इसके अलावा आप 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को Rs 12 हजार 999 रूपये में ले सकते हैं। वहीं, इस फोन को आप माइटी ब्लैक, ब्लाज़िंग ब्लू और फिएरी रेड कलर के अलावा इलेक्ट्रिक ग्रीन कलर ऑप्शन में ले सकते है।

इतने इंच का दिया गया है डिस्प्ले

वहीं, Redmi 9 Power में डिस्प्ले की बात करे तो इस फोन में 6.53-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। जहां इस मोबाइल फोन में आपको डिस्प्ले पर एक वाटरड्राप नौच भी मिलता है। जो आपको सेल्फी कैमरा के लिए फोन में नजर आने वाला है। इस स्क्रीन को गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके साथ इस मोबाइल फोन में आपको एक प्लास्टिक बिल्ड भी दिया गया है।

ये है फीचर

वहीं, इस फोन को MIUI 12 के साथ एंड्राइड 10 के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन में कैमरा की बात करें तो फोन में आपको एक 48MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। जहां एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में एक 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर मिल रहा है। इसके साथ फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। इसके अलवा फोन में आपको एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है, हालाँकि इतना ही नहीं इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। जो 18W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Summary
Redmi 9 Power स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानियें क्या है स्पेसिफिकेशन्स
Article Name
Redmi 9 Power स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानियें क्या है स्पेसिफिकेशन्स
Description
आखिरकार Redmi ने अपना Redmi 9 Power मोबाइल फोन को इंडिया में 6GB रैम और 128GB मॉडल के साथ लॉन्च कर दिया है। वहीं,  Redmi 9 Power के इस नए मॉडल की बात करे तो कंपनी ने इसका प्राइस Rs 12 हजार 999 रूपये रखा है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER