Google का ये शानदार फीचर्स अब आपके फोन को और भी बनाएगा स्मार्ट, पढ़िये पूरी खबर

Google का ये शानदार फीचर्स अब आपके फोन को और भी बनाएगा स्मार्ट, पढ़िये पूरी खबर

Google का एंड्रॉयड फोन यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर यह है कि गूगल अब उनके लिये दो बेहद शानदार फीचर्स को शुरू किया है। यानी कि आपका स्मार्टफोन अब और भी ज्यादा स्मार्ट होने वाला है। जहां बहुत जल्द आप अपने फोन में SMS को शेड्यूल भी कर सकेंगे। वहीं, इसके अलावा Google Assistant की बात करे तो इसे इस्तेमाल करने का एक और तरीका भी आने वाला है। तो आइये जानते है कि कैसे आप इस फीचर्स का इस्तेमाल कर पाएंगे।

पहले था ये सिस्टम

वहीं, आपको बता दे कि Google आपके मोबाइल फोन में SMS करने का तरीका ही बदलने जा रहा है। यानी एक तरीके से अब आप ये समझिये कि आप किसी को अपने हिसाब से कोई भी टाइम सेट करके आप मैसेज भेज सकते हैं। आपको बता दे कि अभी तक आप जैसे ही मैसेज को टाइप करते थे, तो SMS तुरंत चला जाता था। वहीं, गूगल के इस नए फीचर की बात करे तो इसका फायदा अलग टाइम जोन में रहने वाले दोस्तों और रिश्तेदारों को मैसेज भेजने में मिल सकेगा।

लॉक फोन में कर पाएंगे कई टास्क

वहीं, Google ने एंड्रॉयड फोन में एक और बड़ा बदलाव किया है। अब आप अपने लॉक एंड्रॉयड फोन में भी Google Assistant का आराम से इस्तेमाल कर सकेंगे। यानी आपको कोई भी काम करने के लिए बार-बार फोन खोलने की जरूरत अब नहीं पड़ेगी। अब आप सिर्फ लॉक फोन में Google Assistant की सहायता लेकर कई टास्क कर पाएंगे।

बहुत जल्द लॉन्च होंगे ये दो नए अपडेट

Google के अनुसार Android 7 और उससे ऊपर के सभी ऑपरेटिंग सिस्टम में ये दो नए अपडेट बहुत जल्द ही लॉन्च होंगे। जहां कंपनी ने इसके लिए सभी तैयारियां कर पूरी कर ली है। वहीं, अभी आने वाले कुछ दिनों में ये अपडेट्स एंड्रॉयड फोन यूजर्स को प्राप्त हो जाएगा।

 

Summary
Google का ये शानदार फीचर्स अब आपके फोन को और भी बनाएगा स्मार्ट, पढ़िये पूरी खबर
Article Name
Google का ये शानदार फीचर्स अब आपके फोन को और भी बनाएगा स्मार्ट, पढ़िये पूरी खबर
Description
Google का एंड्रॉयड फोन यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर यह है कि गूगल अब उनके लिये दो बेहद शानदार फीचर्स को शुरू किया है। यानी कि आपका स्मार्टफोन अब और भी ज्यादा स्मार्ट होने वाला है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER