64MP कैमरा के साथ क्लिक करे बेस्ट फोटो: Realme XT Review

Realme XT

पिछले दिनों ही भारतीय बाजार Realme ने अपना नया स्मार्टफोन Realme XT लॉन्च किया था। जो कि दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें 64 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है। जो कि यूजर्स फोटोग्राफी का शानदार अनुभव देता है। इसके अलावा फोन में ऐसे लगभग उन सभी फीचर्स की सुविधा मिलेगी जो आमतौर पर एक यूजर अपने स्मार्टफोन में उपयोग करना चाहता है। वैसे आजकल स्मार्टफोन कंपनियों का मुख्य फोकस यूजर्स को बेहतरीन प्रोसेसर और डिस्प्ले के साथ शानदार कैमरा क्वालिटी उपलब्ध कराना है। इस बीच हमें Realme XT का रिव्यू करने का मौका मिला, तो चलिए जानते हैं कि फ़ोन कितना परफेक्ट हैं।

Realme XT सॉफ्टवेयर और परफॉर्मेंस

रियलमि  के इस मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 712 AIE चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में तीन स्टोरेज वेरिएंट दिए गए हैं जिन्हें माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से एक्सपेंड भी किया जा सकता है। हालांकि फोन में आजकल एक्सपेंडेबल की जरूरत कम ही पड़ती है। फोन को प्रोसेसर काफी अच्छा है और उपयोग के दौरान स्मूथ परफॉर्मेंस प्रदान करता है। यहां तक कि आपको मल्टीटास्किंग में भी कोई परेशानी नहीं होगी। फोन को एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर पेश किया गया है। इस फोन डार्क मोड फीचर दिया गया है जो कि सनलाइट में फोन के उपयोग को काफी आसान बनाता है। Realme XT में यूएफएस 2.1 फ्लैश स्टोरज का उपयोग किया गया है। कुल मिलाकर परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन बेहतरीन है।

Realme XT

रियलमि  XT डिजाइन और डिस्प्ले

यह फोन आकर्षक होने के साथ ही हाथ में आसानी से ग्रिप हो जाता है। फोन के बैक पैनल पर लाइट पर इसमें मल्टी कलर दिखाई देते हैं। यह फोन 3डी कर्व्ड ग्लास डिजाइन से बना हुआ है। बैक पैनल में भी फ्रंट पैनल की तरह ही गोरिल्ला ग्लास 5 की कोटिंग की गई है जिससे इस पर उंगलियों के निशान नहीं पड़ते और ना ही स्क्रैच आते हैं।

 कैमरा

Realme XT अपने कैमरे को लेकर यूजर्स के बीच चर्चा में बना हुआ है।  इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें Samsung ISOCELL Bright GW1 सेंसर के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में दिया गया 64 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर डिटेल, पिक्सल-बाइनिंग शॉट्स को कैप्चर कर सकता है। इसमें एचडीआर मोड भी दिया गया है। लैंडस्केप मोड में दूर के ऑब्जेक्ट को भी अच्छे से देख सकते हैं। हमने फोन के कैमरे का उपयोग डे और नाइट दोनों में किया और हमें अच्छा देखने को मिला। हालांकि पोट्रेड मोड में शूट करते समय आपको बैकग्राउंड ब्लर को एडजस्ट करने की सुविधा नहीं मिलेगी।

भारत में लॉच हुआ Samsung Galaxy Fold, दाम जान कर रहे जाएंगे हैरान

 

वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए फोन में Sony IMX 471 sensor के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। जो कि वाकई अच्छी  क्वालिटी की सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने में सक्षम है।

अब आपको इसके बैटरी के बारे में बता  दे स फोन में VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। जिसकी मदद से लंबे तक फोन का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन की बैटरी एक बार चार्ज करने पर एक दिन का बैकअप प्रदान करने में सक्षम है। Realme XT में 20W VOOC Flash Charge 3.0 दिया गया है जिसकी मदद से बैटरी को 80 मिनट में ही फुल चार्ज किया जा सकता है।

वैसे हमे इसका उपयोग करने के बाद ये एक अच्छा फ़ोन लगा खास कर के कैमरे के मामले में.

टेक्नोलॉजी से जुडी हर खबर Youth Express पर.

Summary
64MP कैमरा के साथ क्लिक करे बेस्ट फोटो: Realme XT Review-Youth Express
Article Name
64MP कैमरा के साथ क्लिक करे बेस्ट फोटो: Realme XT Review-Youth Express
Description
Realme XT पहला स्मार्टफोन है जिसमें 64 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है।यह यूजर्स फोटोग्राफी का शानदार अनुभव देता है। यह पढ़े रिव्यु-
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER