मोबाइल कंपनी realme ने भारत में अपने नए हैंडसेट को लांच कर दिया है| इस स्मार्ट फ़ोन की खास बात ये है की इसमें 64 मेगापिक्सेल का कैमरा लगा हुआ है| इसके अलावा कम्पनी ने स्ट्रांग प्रोसेसर भी दिया है| साथ ही साथ लॉन्ग बैटरी बैकअप भी है | Realme कंपनी के इस स्मार्टफ़ोन का नाम Realme XT है| चलिए इस फ़ोन से जुडी और भी जानकारियों से पर्दा उठाते है|
Realme XT के कीमत
Realme कम्पनी ने Realme XT को 4GGB/64GB, 6GB/64GB और 8GB/128GB वेरिएंट में लॉन्च किया है| कंपनी ने इसकी कीमत क्रमशः 15,999 रुपये, 16,999 रुपये और 18,999 रुपये रखी है| 16 सितम्बर से इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी| साथ ही Realme ने जानकारी दी है की दिसंबर में इसका का 730G वर्ज़न उतारा जाएगा|
आपको बता दे फ़ोन के साथ-साथ कम्पनी ने Realme Buds Wireless हेडफोन और 10000mAh के रियलमी पावर बैंक को भी लॉन्च किया है| जिसकी कीमत 1,799 रुपये और पॉवर बैंक की कीमत 1,299 रुपये रखी है|
Realme XT के फीचर
अब बात आती है इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर की तो बता दे की ये डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड ColorOS 6 पर चलता है और इसमें वॉटरड्रॉप नॉच के साथ 6.4-इंच फुल-HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है| साथ ही इसमें ग्राहकों को प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 का भी सपोर्ट मिलेगा| स्क्रीन लॉक के लिए यहां फिंगरप्रिंट सेंसर डिस्प्ले में ही दिया गया है| साथ ही यहां फेस अनलॉक का भी सपोर्ट मौजूद है|
इसमें 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर दिया गया है| इसमें 4,000mAh की बैटरी, 20W VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग और बॉटम में USB टाइप-सी पोर्ट के साथ 3.5mm ऑडियो जैक का सपोर्ट मौजूद है|
कैमरे की बात करे तो फोटोग्राफी प्रेमियों को खूब लुभाएगा Realme XT का कैमरा| इसमें चार रियर कैमरा है, प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलाइजेशन के साथ 64-मेगापिक्सल सेंसर ISOCELL ब्राइट GW1 सेंसर है वहीं दूसरे कैमरों की बात करें तो यहां 8MP वाइड एंगल कैमरा, 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP डेफ्थ सेंसर मौजूद है| फ्रंट में यहां वॉटरड्रॉप नॉच में 16MP का कैमरा सेल्फी के लिए दिया गया है| |
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबर Youth Express पर.



