
वाट्सएप्प ला रहा नया फीचर कर सकेंगे फ्रिक्वेंटली फॉरवर्ड मैसेज को ब्लॉक
बता दे की रियलमी यू1 के 3 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की पहली सेल Realme Yo Days Sale के दौरान आयोजित हो रही है। इस दौरान ग्राहकों को अमेज़न इंडिया पर प्रीपेड भुगतान करने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
रियलमी यू1 के 3 जीबी/ 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। मगर बीते हफ्ते कंपनी ने रियमली यू1 के 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये कर दी थी।
Qualcomm Snapdragon 665, 730 and 730G launched: Know full details
पहली सेल अमेज़न इंडिया पर दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। जबकि Realme.com पर यह सेल 11 बजे शुरू होगी। इस वेरिएंट की पहली सेल Realme Yo Days Sale के दौरान आयोजित हो रही है
Realme U1 के फीचर
रियलमी यू1 की स्क्रीन 6.3 इंच की है। फुलएचडी+ रिजॉल्यूशन वाला यह आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो है । फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। फोन 90.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन वाली है। स्मार्टफोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ octacore MediaTeck Helio P 70 प्रोसेसर के साथ एआरएम जी72 जीपीयू है। रैम और स्टोरेज पर आधारित तीन ऑप्शन हैं- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज।
दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस/ ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, ओटीजी सपोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है। एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रैविटी सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी फोन का हिस्सा हैं। रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। Realme U1 की बैटरी 3500 एमएएच की है। इसका वज़न 168 ग्राम डाइमेंशन 157x74x8 मिलीमीटर है|
कैमरा की बात करें तो रियलमी यू1 में डुअल रियर कैमरा है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल (f /2.2 अपर्चर) का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल (f /2.4) का है। साथ ही एलईडी फ्लैश है। Realme U1 पोर्ट्रेट लाइटनिंग, स्लो मो वीडियो, एआई सीन डिटेक्शन और बोकेह इफेक्ट के साथ है। फोन में एआई फेस अनलॉक फीचर भी है।
फ्रंट पैनल पर f/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने सेल्फी कैमरे में बैकलाइट मोड फीचर होने की बात की है। इसके अलावा एआई ब्यूटी+ मोड होने का भी ज़िक्र है। स्मार्टर ग्रुपी फीचर की मदद से यूज़र एक तस्वीर में कई सब्जेक्ट पर कस्टमाइज़्ड ब्यूटीफिकेशन लगा सकते है|
टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

