रियलमी कंपनी आज अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 5s को सेल के लिए उपलब्ध करवाई है. यह फ़ोन पहेली बार सेल के लिए उपलब्ध करवाया गया है. यह रियाल 5 का अपग्रेड वर्शन है. इस स्मार्टफोन की बिक्री रियलमी ऑनलाइन स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर होगी। रियाल में 5s की सेल आज 12 बजे से शुरू हो चुकी है. अगर हम Realme 5s के खासियत की बात करे तो इसमें चार रियर कैमरे हैं और इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर शामिल है। रियलमी 5एस में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी है. तो अगर आप खरीदने का विचार बना रहे है तो आपको इसके कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स बता दे-
Realme 5s के सेल ऑफर
आज के समय में हर कोई बजट रेंज में बेस्ट फ़ोन खरीदना चाहता है. ऐसे में आपके किया रेआलमी का यह सेट बेस्ट ऑप्शन है. इंडिया में रियलमी 5एस के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये तय की गई है। 5s के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 10,999 रुपये है। Realme ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के तीन कलर वेरिएंट उतारे गए हैं, क्रिस्टल ब्लू, क्रिस्टल पर्पल और क्रिस्टल रेड।
वही अगर फ़ोन के साथ मिलने वाले लांच ऑफर की बात करे तो इसमें नो कॉस्ट ईएमआई भी यूजर को दी जा रही है. साथ ही Reliance Jio की तरफ से 7,000 रुपये तक का फायदा भी मिलेगा। साथ ही फ्लिपकार्ट से खरीदने पे कई बैंक ऑफर्स भी मौजूद है. जैसे HDFC Bank डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक, एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।
Realme 5s specifications
Realme कंपनी ने अपने इस फ़ोन को स्पीड और मल्टीटास्किंग बनाने के लिए इसमें 2.0 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिया है.रियलमी 5एस स्मार्टफोन Android Pie पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता है. इस Realme स्मार्टफोन में 6.51 इंच का एचडी+ (720 x 1600 पिक्सल) डिस्प्ले है. इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89 प्रतिशत है, साथ ही स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी तक स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4 जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और ग्लोनॉस शामिल है।
कंपनी ने Realme 5s में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है, कंपनी का दवा है की यह यह 718 घंटे का स्टैंडबाय और 12 घंटे का वीडियो वॉच टाइम प्रदान करेगी, और ऐसा शायद ही कोई हो जिसको लॉन्ग टाइम बैटरी न पसंद हो.
फ़िलहाल, अगर इसके कैमरा सेक्शन की बात करे तो चार रियर कैमरा दिया गया है. 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/1.8 है। साथ में 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/2.25, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा सेंसर, इसका अपर्चर एफ/2.4 और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर भी एफ/2.4 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो एचडीआर, एआई ब्यूटीफिकेशन और टाइम लैप्स जैसे फीचर्स के साथ आता है।
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.


