यूएई में खेले जा रहे आईपीएल में मंजबूत स्थिति बनाने वाली दिल्ली कैपिटल्स को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के विनिंग प्लेयर और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अगले कुछ दिनों के लिए दिल्ली कैपिटल्स के प्लेइंग इलेवन में हिस्सा नहीं लेंगे। रविवार को भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में विनिंग प्लयेर ऋषभ पंत की कमी काफी खली। जिसकी पुष्टि खुद दिल्ली कैपिटल के टीम के कप्तान श्रेयश अय्यर ने खुद की है।
दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज और पिछले कई सालों से मैच फिनिशर और विनिंग प्लयेर के तौर पर खेलते आ रहे ऋषभ पंत हैमस्ट्रिंग इंजरी से परेशान हैं जिसके चलते अब रिषभ पंत अगले कुछ मैचों के लिए टीम से बाहर रहेंगे। इस बात की पुष्टि खुद दिल्ली कैपिटल के कप्तान श्रेयस अय्यर ने की है। मुंबई के खिलाफ अपने सातवें मैच में मिली हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि रिषभ पंत कम से कम एक सप्ताह के लिए टीम से बाहर रहेंगे। जिसके बाद से ही रिषभ पंत को लेकर अफवाहों का दौर शुरू हो गया था।
पिछ्ले मैच में नहीं खेलें थे विनिंग प्लयेर पंत
दिल्ली कैपिटल्स को अपने सातवें मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें रिषभ पंत की कमी खली, क्योंकि टीम आखिर में तेजी से रन नहीं बना पाई थी, जिसके लिए पंत जाने जाते हैं। पंत की जगह ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को मौका दिया गया था, लेकिन वे ज्यादा प्रभावशाली नहीं दिखे। वहीं, अजिंक्य रहाणे भी अपने आइपीएल 2020 के पहले मैच में नाकाम रहे।
क्या कहा कप्तान श्रेयस अय्यर ने
आपको बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ था। उस मैच में रिषभ पंत चोटिल हो गए थे। और रविवार को जब मैच के बाद दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर से जब पूछा गया कि रिषभ पंत की वापसी कब होगी तो उन्होंने ज़बाब में कुछ साफ साफ नहीं बता पाए। उन्होंने अपने जवाब में कहा कि , “हमें कोई आइडिया नहीं है कि रिषभ पंत की वापसी कब होगी। मैंने डॉक्टर से बात की तो उन्होने कहा कि उन्हें एक सप्ताह के लिए आराम करना होगा। मुझे आशा है कि वह वास्तव में मजबूत होकर वापसी करेंगे।”