हम देख रहे है कि इन दिनो गर्मी का सीजन चल रहा है। तो ऐसे में बाहर लू का चलना स्वाभाविक सी बात है। अगर आप लू से बचना चाहते है। तो बेल के शर्बत का सेवन जरूर करिये। जिससे शरीर ठंडा बना रहता है। आपको बता दें कि गर्मियों के मौसम में हर रोज बेल का शर्बत पीना चाहिए, यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है। बेल में प्रोटीन, विटामिन सी, थाइमीन जैसे और भी बहुत से जरूरी तत्व शामिल होते है।
मुंह में आए छाले को करता है दूर
वहीं, बेल का सेवन करना गर्मी के मौसम में कई तरह की परेशानियों से भी बचाता है। वैसे तो बाजार में बने बेल का शर्बत आसानी से मिल जाता हैं लेकिन बेल के फल का गुद्दा दूध और पानी के साथ मिलाकर पीना भी शरीर के लिए लाभकारी माना जाता है। आपको बता दे कि अगर आपके मुंह में बार-बार छाले आ रहे हो तो इसके लिए बेल का शर्बत सबसे अच्छा उपाय है। इसका सेवन करने से मुंह में आए छाले ठीक हो जाते हैं। जिसको गर्मियों में हर रोज लेना चाहिए।
कब्ज की समस्या को करता है दूर
वैसे तो गर्मी के दिनों में लोगो के पेट में अक्सर गैस, जलन या कब्ज की शिकायत रहती है तो इसके लिए हर रोज बेल का शर्बत पीने से पेट में राहत मिलती है। बेल से अपच की समस्या भी दूर होती है।
दस्त व डायरिया से बचाता है
जब गर्मी ज्यादा पड़ती है तो इसकी वजह से दस्त और डायरिया होने का खतरा अधिक बना रहता है। इससे बचने के लिए बेल के शर्बत का सेवन लाभकारी माना जाता है। वहीं, बेल के शर्बत को हर रोज पीने से खून साफ रहता है। जिससे किसी भी संक्रमण होने का खतरा भी कम हो जाता है।




