बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक अभिनेता रणवीर सिंह भी है जिन्होंने अपने अभिनय से पूरे इंडस्ट्री में अपने अलग पहचान बनाई हैं। वहीं, एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता रणवीर सिंह ने बताया कि उनकी दादी उनसे बचपन में कहा करती थी कि वह बड़े होकर अभिनेता अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सुपरस्टार बनें।
अभिनेता रणबीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गली बॉय ने शानदार कमाई की है और अभी भी सभी युवाओं के ज़ुबान पर अभिनेता रणवीर सिंह के रैप सोंग “अपना टाइम आएगा” रहता है। निर्देशक जोया अख्तर द्वारा निर्देशित की गई यह फिल्म दर्शकों के बीच काफी सुर्खियां बटोर चुकी है और अभी भी इस फिल्म की चर्चा जोरों में हैं। यही नहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री के बिग बी यानी अभिनेता अमिताभ बच्चन भी फिल्म गली बॉय की खूब तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अभिनेता रणवीर सिंह का अभिनय उन्हें बेहद पसंद आया और उन्होंने यह फिल्म तकरीबन 10 बार देख ली है। वहीं दूसरी तरफ अभिनेता रणवीर सिंह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बॉलीवुड के बिग बी अभिनेता अमिताभ बच्चन की तारीफें करते हुए नजर आए और उन्होंने अपनी दादी की बातें यादें ताजा करते हुए कहा कि “एक दिन मैं टीवी देख रहा था उस समय मेरी दादी ने कहा कि तूझे बड़ा होकर अमिताभ बच्चन की तरह बनना है। फिर मैंने उन्हें जवाब दिया कि, मैं कितनी बार भी जन्म ले लूं लेकिन मैं उनके सामने कुछ नहीं कह सकता। वह ऐसे हीरो हैं जिन्होंने पहली बार रैप किया। वह जब भी परफॉर्म करते हैं वह जबरदस्त होता है।”
आपको बता दें कि अभिनेता रणवीर सिंह ने यह बात मंगलवार को फिल्म फेयर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा। दरअसल, अभिनेता रणवीर सिंह के अभिनय की तारीफ करते हुए अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उन्हें हाथ से लिखा एक नोट और फूलों का बुके भेजा था। वहीं, अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अभिनेत्री आलिया भट्ट की भी तारीफों के पुल बांधे।