भोजपुरी के सुपरस्टार अभिनेता खेसारी लाल यादव और मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह नई भोजपुरी फिल्म “दुश्मन” इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से ही लोगों की भी चर्चा में आ रही है। दरअसल, अब ऑनलाइन मूवी देखने का क्रेज बड़ा ही तेजी से बढ़ रहा है और इसी के चलते फिल्म “दुश्मन” भी यूट्यूब चैनल पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
आज भाग दौड़ भरे जीवन में लोगों के पास इतनी फुर्सत नहीं है कि वह खुद के लिए टाइम निकाल सके फिल्मों का आनंद उठा सकें। अपने दर्शकों के इसी कष्ट को देखते हुए भोजपुरी फिल्म दुश्मन को एक भोजपुरिया यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, वह भी फुल एचडी फॉर्म में जिसके वजह से यह धीरे धीरे दर्शकों के बीच चर्चा में आ रही है और वीडियो पर तेजी से व्यूज और लाइक्स बढ़ते ही जा रहे हैं। 2017 में ही रिलीज हो चुकी है, लेकिन इस फिल्म को उस समय इतनी सुर्खियां नहीं मिली थी जितनी अब मिल रही है जब से इसे एक भोजपुरिया यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर दिया गया है। भोजपुरी कलाकार और अभिनेता खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी इस फिल्म को इस तरह से कभी प्रमोट नहीं किया था। यूट्यूब पर अपलोड की गई यह भोजपुरी फिल्म दुश्मन को अब तक 9 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।
आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म दुश्मन को निर्देशक सतीश जैन ने निर्देशित किया है। वहीं भोजपुरी फिल्म दुश्मन की कहानी राइटर नन्हें पांडेय ने लिखी है। भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव, भोजपुरी हॉट अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अभिनेता संजय पांडे मुख्य भूमिका में मौजूद हैं। भोजपुरी फिल्म दुश्मन में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह दोनों पति पत्नी का किरदार निभा रहे हैं। वहीं फिल्म में अभिनेता खेसारी लाल यादव की मां का कैरेक्टर काफी स्ट्रीक्ट दिखाया गया है। फिल्म दुश्मन में अक्षरा सिंह एक घरेलू देसी बहू का किरदार निभा रही हैं।
रंगमंच से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


