24 दिसंबर शुक्रवार के दिन रणवीर सिंह की फिल्म 83 सिनेमाघरों में रिलीज की गई। जहां इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से था। वहीं, पिछले साल कोरोना महामारी के चलते यह रणवीर सिंह की फिल्म 83 रिलीज नहीं हो पाई थी। जहां यह 2021 में दिसंबर में रिलीज की गई है।
फिल्म में दीपिका का रोल है छोटा
दरअसल, बॉक्स ऑफिस की जानकारी के अनुसार फिल्म 83 ने पहले दिन की करीब 15 करोड़ रूपये की कमाई की है। जहां फिल्म की अच्छी कमाई हुई है। वहीं, आने वाले दिनों में फिल्म की और अच्छी कमाई हो सकती है। आपको बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिहं ने कपिल देव का किरदार निभाया है। जहां फिल्म में दीपिका पादुकोण ने कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार अदा करती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि, फिल्म में दीपिका का रोल छोटा है।
नीना गुप्ता ने मां का रोल किया अदा
वहीं, फिल्म में साथ में पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भासिन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, एमी विर्क, आदिनाथ कोठारी, धैर्या कार्वा और आर बद्री ने भी रोल निभाया है। हालाांकि, फिल्म में कपिल देव की मां का रोल नीना गुप्ता ने अदा किया है।
खास बात
आपको बता दें कि इस फिल्म में सन् 1983 में किस प्रकार कपिल देव ने किस प्रकार भारतीय टीम को जिताया था। इस कहानी पर यह फिल्म आधारित है। जहां फिल्म में रणवीर ने बहुत ही बढ़िया रोल अदा किया है। फिल्म की कहानी बहुत ही बढ़िया दर्शायी गई है। जहां दर्शक भी खूब फिल्म को पसंद कर रहे है। जहां बड़ी संख्या में दर्शक फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर पहुंच रहे है। वहीं, आने वाले दिनों फिल्म कैसी कमाई करेगी। यह तो सप्ताह भर बाद पता लगेगा। जहां अभी क्रिसमस और न्यूईयर की भी धूम रहेगी तो ऐसे में दर्शक और उत्साह के साथ फिल् पूरा सप्ताह पड़ा हुआ है।
