अब ऑनलाइन खाना आर्डर करना हो जाएगा महंगा, देने पड़ सकते है इतने फीसदी टैक्स

अब ऑनलाइन खाना आर्डर करना हुआ महंगा, देने पड़ सकते है इतने फीसदी टैक्स

देश में जब कोरोना महामारी आई थी। तो लोग उस दौरान घर से बाहर निकलने में डर रहे थे। वहीं, ऐसे में लोगो को होटल का खाना खाने का मन करता था तो लोग ऑनलाइन ऑर्डर करके तुरंत खाना होम डिलेवरी के तहत घर मंगवा लेते थे। जहां कोरोना के समय सभी होटल बंद थे।वहीं, अब कोरोना पहले से बहुत कम हो गया है। फिर भी लोगों का ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना कम नहीं हुआ है लेकिन अब आपको बता दें कि नए साल यानि 2022 से ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना अब महंगा हो जाएगा।

इस दिन से लागू होगा नियम

बता दें कि अब आप फूड डिलीवरी ऐप पर जो भी खाना ऑर्डर करेंगे। तो उस पर आपको अब 1 जनवरी से करीब पांच फीसदी टैक्स अदा करना होगा। जानकारी के मुताबिक बता दें कि केंद्र सरकार ने Zomato और Swiggy जैसे फूड डिलीवरी ऐप पर अब पांच फीसदी टैक्स लगा दिया है। जो 1 जनवरी के दिन से लागू हो जाएगा।

फूड़ डिलेवरी कंपनी से टैक्स लेगी सरकार

जहां इन फूड डिलेवरी ऐप को लंबे समय से गुड्स सर्विस टैक्स (जीएसटी) के दायरे में लाने की मांग उठ रही थी। जहां इसकी मंजूरी 17 सितंबर के दिन बैठक में दे दी गई। दरअसल, कानूनी तौर पर यह जो पांच फीसदी टैक्स लगाया गया है। यह उपभोक्ता के हवाले नहीं जाएगा।  क्योंकि यह टैक्स सरकार फूड डिलीवरी कंपनी से वसूल करेगी। हालांकि, फूड डिलीवरी ऐप ग्राहक से किसी भी रूप में पांच फीसदी टैक्स ले सकते है।

तेजी से बढ़ रहा क्रेज

वहीं, आजकल ऑनलाइन खाना मंगवाने का क्रेज बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिसको लोग खूब पसंद भी कर रहे है। जहां कंपनिया फूड पर भारी भरकम छूट देकर लोगो का फायदा करा रही है। जहां भी आदमी किसी भी शहर के कोई भी जगह हो वह आसानी से खाना आर्डर करके होम डिलेवरी के तहत खाना मंगवा सकता है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER