राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को रखा बरकरार

राजस्थान रॉयल्स

शनिवार को 27 अप्रैल को आईपीएल 2019 में 45वां मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर अपनी प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 160 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स नें आसानी से यह मैच अपने 3 विकेट गंवाकर 7 विकेट से जीत लिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 28 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट केन विलियमसन के रूप में गिरा। हैदराबाद की तरफ से डेविड वॉर्नर में 32 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली। दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान एक भी बाउंड्री नहीं लगाई। इसके अलावा मनीष पांडे ने हैदराबाद के लिए 36 गेंदों पर 61 रन की शानदार पारी खेली। आखरी में तेजी से बल्लेबाजी करते हुए राशिद खान में 8 गेंदों पर 17 रन बनाए और इस तरह हैदराबाद की पूरी टीम 20 ओवर में 160 रन ही बना सकी। राजस्थान की तरफ से वरुण एरॉन थॉमस श्रेयस गोपाल और जयदेव उनादकट ने दो-दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान राज टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े। जिसके बाद लिविंगस्टोन 26 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए। अजिंक्य रहाणे ने भी टीम के लिए 34 गेंदों पर 39 रन बनाए। वही संजू सैमसन में तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेली। आखिर ओवरो में कप्तान स्टीवन स्मिथ ने भी 16 गेंदों पर 22 रन बनाए इस तरह 19 ओवर एक गेंद में राजस्थान राज्य ने आसानी से यह मैच जीत लिया हैदराबाद की तरफ से राशिद खान शाकिब अल हसन और खलील अहमद ने 1-1 विकेट लिए।

राजस्थान रॉयल्स की 12 मैचों में है सातवीं जीत है। इस तरह उसने अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा है।

Summary
राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को रखा बरकरार
Article Name
राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को रखा बरकरार
Description
राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर अपनी प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER