टेलीवीजन का चर्चित धारावाहिक अनुपमा पहुंच रहा नए मोड़ पर, जानियें

टेलीवीजन का चर्चित धारावाहिक अनुपमा पहुंच रहा नए मोड़ पर, जानियें

टेलीवीजन का चर्चित धारावाहिक अनुपमा से शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति है जो नहीं जानता होगा। बता दें कि यह धारावाहिक तेजी से इस समय आगे बढ़ रहा है। जहां इस समय सीरीयल में सब कुछ सही चल रहा है। जिसमें अनुपमा की शादी भी शांति से हो गई है। बता दें कि इस सीरियल में शुरुआत से ही भंयकर ट्विस्ट दिख रहे थे। हालांकि, अब हर व्यक्ति यही सोच रहा होगा कि आखिर अनुपमा की जिंदगी में सब कुछ ठीक कब तक रहेगा। जानकारी के लिए बता दें कि आने वाले 2-3 एपिसोड में अनु को सरप्राइज पर सरप्राइज मिलने वाला है। जी हाँ और इसके बाद उसकी जिंदगी में सबसे खतरनाक मोड़ लेने वाली है।

वनराज को होगा एहसास

वहीं, दूसरी ओर बात करें अनुपमा की विदाई के बाद वनराज को इसे बात का एहसास होगा कि घर की सारी जिम्मेदारी वही उठाती थी। ऐसे में वह खुद अपने घर की जिम्मेदारी को उठाने का फैसला कर लेगा। आने वाले एपिसोड की शुरुआत अनुपमा और अनुज कपाड़िया के रोमांटिक डांस से शुरू होने वाली है। फिर उसके बाद शाह हाउस से अनुपमा की विदाई होगी।

काव्या से नहीं है कोई उम्मीद

वहीं, इस दौरान अनुपमा काफी इमोशनल हो जाएगी और उसे देखकर हर किसी की आंखे नम हो जाएगी। इसी के साथ इसका एक्स हसबैंड वनराज भी उसे जाता हुआ देखकर इमोशनल होने लगेगा। दरअसल, घर से अनुपमा के जाते ही वनराज शाह खुद को अकेला पाएगा लेकिन वह मन ही मन खुद से कहेगा कि अब उसके बच्चों के लिए उसे ही बाप और मां का रोल अदा करना होगा। क्योंकि काव्या से उसे कोई भी उम्मीद नहीं है।

खास बात

हालांकि, आज के एपिसोड में यह दिखाया जाएगा कि अनुज पहली बार अनुपमा को अपने असली घर में ले जाएगा। वहीं कपाड़िया सदन में उसके अपने ही उसका स्वागत करने के लिए खड़े रहेंगे। नई-नवेली बहू की तरह अनुपमा घर में एंट्री लेगी। इसके बाद एक-एक करके उसे तोहफे मिलते जाएंगे। इसी बीच गोपी काका उसके हाथ में प्रॉपर्टी की फाइल सौंप देंगे और तभी अनुज साफ करेगा कि उसकी हर एक चीज पर सिर्फ और सिर्फ उसका ही हक है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER