आईपीएल के 15 वें सीजन में आज यानि शुक्रवार के दिन क्वालिफायर 2 मुकाबला अहमदाबाद के स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाने वाला है। बता दें कि पहले क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान की टीम गुजरात टाइटंस से हुई थी। जहां राजस्थान का हार का सामना करना पड़ा था। तो आज क्वालीफायर 2 राजस्थान और बैंगलोर एक बार फिर आमने-सामने होंगे। हालांकि, इस सीजन राजस्थान का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा। जहां यह टीम अंक तालिका पर दूसरे नंबर पर मौजूद रही।
खास बात
दरअसल, बैंगलोर टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इस बार अच्छी किस्मत की पूर तरह से जरूरत थी। जिसमें बैंगलोर की टीम को दिल्ली के खिलफ अंतिम लीग मैच में मुंबई की जीत पर निर्भर रही थी। जहां पर बैंगलोर के फैंस की दुआओं के साथ क्वालीफाई करने के बाद आरसीबी ने एलिमिनेटर में लखनऊ के खिलाफ दमखम दिखाया और अपने प्रशंसकों को आईपीएल ट्रॉफी जीतने की उम्मीद भी जगा दी है।
इनका नहीं दिखा अच्छा प्रदर्शन
जहां इस बार बैंगलोर के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल का ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा है। तो वहीं, आज के मैच में राजस्थान के खिलाफ प्रभावशाली पारियां खेलने को लेकर कई तरह की उम्मीदें होंगी।
राजस्थान की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, देवदत्त पडिक्कल, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेद मैककॉय, युजवेंद्र चहल।
बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान),रजत पाटीदार, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर),महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, वनिन्दु हसरंगा.