द्रौपदी मुर्मू बनी देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति, पीएम मोदी पहुंचे बधाई देने

द्रौपदी मुर्मू बनी देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति, पीएम मोदी पहुंचे बधाई देने
गुरूवार के दिन देश में राष्ट्रपति चुनाव का रिजल्ट आया। जहां विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव चुनाव के मुकाबले में भारी मतों से हराकर द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च पद पर निर्वाचित हुई। आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से चुने जाने वाली वह देश की पहली राष्ट्रपति बनी है।

खास बात

वहीं, राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को देश की 15 वीं राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित कर दिया गया। जिन्होंने  विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को चुनावी मुकाबले में भारी मतों से हरा दिया। राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचन अधिकारी और राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने मतगणना पूरी होने के बाद मुर्मू को निर्वाचित घोषित कर किया।

यशवंत सिन्हा को मिले इतने वोट

जहां उन्होंने बताया कि मुर्मू को पहली प्राथमिकता वाले 2 हजार 824 वोट मिले। जबकि यशवंत सिन्हा को पहली प्राथमिकता वाले करीब 1 हजार 877 वोट मिले। बता दें कि द्रौपदी मुर्मू के मत मूल्य 6 लाख 76 हजार 803 जबकि सिन्हा के मत मूल्य 3 लाख 80 हजार 177 रहा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए 5 लाख 28 हजार 491 मत मूल्य की आवश्यकता थी। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी की हैसियत से मैं श्रीमती मुर्मू को देश की नई राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित करता हूं। वहीं, यह ऐलान होने के बाद पीएम मोदी भी द्रौपदी मुर्मू के घर बधाई देने के लिए पहुंचे और पूरे देश में भी खुशी की लहर है।

सात राष्ट्रपति थे दक्षिण भारत से

जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश में अब तक जो 14 राष्ट्रपति बने है। उसमें से 7 राष्ट्रपति दक्षिण भारत से थे। जिसमें से डॉ. राजेंद्र प्रसाद बिहार राज्य के निवासी थे। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की पहली ऐसी नेता है। जो कि इस शीर्ष पद तक पहुंची है। जहां श्रीमति मुर्मू किस राज्य की राज्यपाल बनने वाली देश की पहली आदिवासी समुदाय की महिला है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER