पंजाब ने मुंबई के ख़िलाफ़ दर्ज की जीत

दर्ज की जीत
पंजाब ने मुंबई के खिलाफ एक शानदार जीत दर्ज की है। जी हां आईपीएल 2019 के 12वें संस्करण में आज रोमांचक मुकाबला मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस ने जहां 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए तो वही किंग्स इलेवन पंजाब ने जादुई पारी खेलते हुए सबको चौंका दिया, और मुंबई के ख़िलाफ़ जीत दर्ज की। हालांकि मुंबई के खिलाफ दर्ज की गई इस जीत का फायदा किंग्स इलेवन पंजाब के लिए बहुत कारगर साबित होने वाला है।
20 ओवर में 176 रन ही बना सकी थी मुंबई इंडियंस –
20 ओवर में मुंबई इंडियंस के द्वारा 176 रन ही बनाए जा सके। जो कि 20 ओवर खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने अपने सात विकेट भी गंवा दिए थे। इस दौरान रोहित शर्मा ने 18 गेंदों में 32 रनों की शानदार पारी खेली तो वहीं डी कॉक के द्वारा 39 गेंदों में 60 रन का योगदान टीम को मजबूती में ले आया । उसके बाद सूर्यकुमार ने 6 गेंदों में 11 रन बनाए तो वहीं हार्दिक पांडे ने 19 गेंदों में 31 रन का शानदार खेल खेला। लेकिन मिसेल और मयंक मारकंडे 0 रन बनाकर आउट हो गए।
आज के बाद टीम की स्थिति जो 200 के आंकड़े को छूती हुई नजर आ रही थी 176 रनों पर ही सिमट गई। खास बात यह रही कि मुंबई इंडियंस ने दो खिलाड़ियों के 0 रन पर आउट होने के बाद ही अपना आधा मैच गंवा दिया था, उसके बाद अतिरिक्त रनों को देखा जाए तो मुंबई इंडियंस को 7 अतिरिक्त रन मिले।
इसके बाद 177 रनों का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने बड़ी आसानी से 177 रन बनाए। जी हां केएल राहुल ने शानदार पारी खेलते हुए  57 गेंदों में नाबाद 71* रन बनाए और इस दौरान उन्होंने छह चौके और 1 छक्के की मदद भी ली। इसके बाद क्रिस गेल ने शानदार खेल खेलते हुए 24 गेंदों में 40 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 4 छक्के जड़े और 3 चौके भी लगाए, लेकिन कुणाल पांड्या की गेंद पर क्रिस गेल हार्दिक पांड्या को कैच थमा बैठे ।
उसके बाद मयंक अग्रवाल भी कुणाल पांडे को कैच थमा बैठे। लेकिन मयंक अग्रवाल की किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए शानदार सहयोग दिया और मयंक ने 21 गेंदों में 43 रन की शानदार पारी खेली। उसके बाद मैदान पर डेविड मिलर ने 10 गेंदों में नाबाद 15* रन बनाया और इस दौरान उन्होंने दो चौके भी लगाए। 2 विकेट खोकर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 18.4 ओवर में ही मुंबई इंडीज के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर ली।
इस दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा थोड़े परेशान दिखे क्योंकि मुंबई इंडियंस की टीम ने अभी तक लगातार दो बार जीत दर्ज की थी  जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेला गया पिछला मैच आखरी गेंद के नो बॉल हो जाने के कारण काफी विवाद में रहा था।

Somendra Singh

Former Web Desk Journalist - Aaj ka Reporter

Former Web Desk Journalist - Samachar live

Former Video Editor - Prabhatam Advertising

Web Desk Journalist - Indiaalive

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER