PUBG Mobile के 0.15 अपडेट को हाल ही में रोल आउट किया गया है। इस नए अपडेट के साथ यूजर्स को कई नए फीचर मिलेंगे। गेम में अपडेट आने के बाद Payload mode आ गया है. प्लेयर्स आज से इस नए मोड को खेल सकेंगे। PUBG के नए अपडेट के रोल आउट होने के बाद भी प्लेयर्स PUBG Payload Mode नहीं खेल पा रहे थे। इसे लेकर गेमर्स ने नाराजगी जताई थी। लेकिन अब प्लेयर्स इस नए मोड को आज से नए बैटल के टाइम एक्सेस कर सकेंगे।
PUBG Payload Mode लाइव
गेम के अंदर इस नए मोड के आने के बाद यह ज्यादा आकर्षण का कारण भी बनेगा। बता दे की यह क्लासिक बैटल रॉयल मोड पर आधारित होगा। इसमें एरांगल मैप के अंदर ही छोटा एरिया रिजर्व होगा, जो कि भारी हथ्यार से लैस होगा। इसके अलावा इसमें प्लेयर्स को हेलिकॉप्टर उड़ाने की भी क्षमता मिलेगी। पिछले सभी मोड्स के मुकाबले ये नया Payload मोड काफी एक्साइटिंग होने वाला है और प्लेयर्स को इसमें कई नई चीजें एक्सपीरियंस करने को मिलेगा। PUBG Payload Mode में प्लेयर्स को M3E1-A रॉकेट लॉन्चर, MGL और M79 ग्रेनेट लॉन्चर और RPG-7 जैसे हथियार भी मिलेंगे।
Pubg Mobile Payload Mode launched: Know new features and weapons the mode brings
प्लेयर्स को इसकी मोड की खासियत बता दे की इसमें टीम के डेड प्लेयर्स को दोबारा गेम में वापस बुलाया जा सकेगा। इसके लिए टीम के प्लेयर का आईडी कार्ड पिक करना होगा। PUBG Mobile के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के मुताबिक, डेवलपर्स इस मोड को और भी फाइन ट्यून करने के लिए काम कर रहे थे। यही कारण है कि इस मोड को लाइव करने में देरी हुई है। PUBG Mobile के नए 0.15 अपडेट को 16 अक्टूबर को रोल आउट किया गया था। इस नए अपडेट के साथ गेम को अपग्रेड किया गया है। PUBG Payload Mode आने के बाद कई एबिलिटिज को इंप्रूव किया गया है, जिसमें शूटिंग एबिलिटी, बिल्डिंग पर चढ़ने की एबिलिटी जैसे फीचर्स शामिल हैं। यही नहीं, नए अपडेट के साथ हैलोविन थीम पर आधारित आइटम्स भी प्लेयर्स को मिलेंगे।
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.


