पापा अशोक चोपड़ा को याद कर इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा, लिखा हैप्पी बर्थडे पापा

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पापा अशोक चोपड़ा के बर्थडे पर पोस्ट करते हुए अपना दुख जाहिर किया। पोस्ट करते हुए वो काफ़ी इमोशनल हो गईं। उन्होंने अपने पापा की एक पुरानी तस्वीर के साथ के बैकग्राउंड में पापा का सबसे पसंदीदा गाना बजाया है। साथ में ऐसा लिखा कि आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी।

बॉलीवुड की देसी गर्ल अब हॉलीवुड में भी अपना रंग जमा चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा आज सातवें आसमान को छू रही है। प्रियंका अपनी कामयाबी को दिन-ब-दिन हासिल करती ही जा रही हैं।

अपने से छोटी उम्र के पति से शादी कर प्रियंका ने एक और बड़ा कदम उठाया है। निक जोनस उनका बहुत ही ख्याल रखते हैं और उन्हें प्यार भी करते हैं। दोनों के प्यार की खबरें अक्सर ही मिलती और फोटोस दिखाई पड़ती रहती हैं।

1800 रूपये किलो में बिकने वाला यह काला चावल है बेहद खास

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपने पापा के बर्थडे पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि” हर साल मैं और भाई सिद्धार्थ दोनों आपको सरप्राइज देने के बहाने ढूंढा करते थे,लेकिन हम यह करने में कभी भी सफल नहीं हो पाए। क्योंकि आप हमेशा सब कुछ पहले से ही जान जाते थे।

आशा करती हूं कि आप जहां भी हैं, आप जानते हैं कि आप हमेशा हमारे साथ हैं। मैं जो भी करती हूं ,हमेशा आपके बारे में सोच कर करती हूँ।जो भी करना हमेशा आपकी हामी के बारे में सोच कर करती हूँ।मेरे साथ जो भी कुछ होता है ,हमेशा आपका आशीर्वाद लेते खुद को देखती हूँ।

पापा तमन्ना थी कि आप हमारे साथ रहते। हम आपसे प्यार करते हैं और इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो पोस्ट की। जिसके बैकग्राउंड में उनके पापा अशोक चोपड़ा का सबसे पसंदीदा गाना बज रहा है ,जो कि वह प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा को गाकर सुनाया करते थे। प्रियंका चोपड़ा भी अक्सर ही इस गाने को गुनगुनाना पसंद करती हैं।

Aastha Anand Jaiswal

Media student Anchor Photographer Writer Dancer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER