इस गाने की शूटिंग के दौरान करिश्मा कपूर ने तीस बार चेंज की थी अपनी ड्रेस

इस गाने की शूटिंग

बॉलीवुड में कामयाबी हासिल करना वास्तव में आसान काम नहीं है। जी हां इसके लिए कलाकारों को काफी कड़ी मेहनत भी करनी पड़ती है। बहरहाल करिश्मा कपूर ने भी इस गाने की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसी ही कड़ी मेहनत की थी। हालांकि अब तो करिश्मा कपूर बॉलीवुड की दुनिया से काफी दूर रहती है। मगर जब वह बॉलीवुड में काम करती थी, तब अपनी हर फिल्म को कामयाब बनाने के लिए वह खूब मेहनत करती थी। अब यूँ तो आपने करिश्मा कपूर की बहुत सी फिल्मे देखी होंगी। इसके साथ ही आपने उन्हें बहुत से गानो पर थिरकते हुए भी देखा होगा। मगर आज हम उस गाने के बारे में बात करने जा रहे है, जिसमे करिश्मा कपूर को करीब तीस बार अपनी ड्रेस चेंज करनी पड़ी थी।

इस गाने की शूटिंग

इस गाने की शूटिंग में करिश्मा कपूर ने तीस बार चेंज की थी ड्रेस..

जी हां आप सब को करिश्मा कपूर की फिल्म कृष्णा तो याद ही होगी। जिसमे सुनील शेट्टी उनके को स्टार थे। इसी फिल्म का एक गाना झांझरिया मेरी छनक गई, चुनरी भी सर से सरक गई। बता दे कि इस गाने का मेल वर्जन राजस्थान में शूट किया गया था। जहाँ काफी गर्मी पड़ रही थी और तब वहां का तापमान भी पचास डिग्री तक था। इसके बाद इसका फीमेल वर्जन मुंबई फिल्म स्टूडियो में शूट किया गया था। ऐसे में करिश्मा ने बताया कि तब एक्टर और एक्ट्रेस को एक गाने में ही कई बार ड्रेस बदलनी पड़ती थी।

इस गाने की शूटिंग

मगर इस गाने के लिए उन्होंने एक या दो नहीं बल्कि तीस बार अपनी ड्रेस चेंज की थी। यहाँ तक कि हर ड्रेस के साथ उनका मेक अप भी अलग अलग किया जाता था। हालांकि यह फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन यह गाना आज भी काफी मशहूर है। आपने कई डांसर को इस गाने पर डांस करते हुए भी देखा होगा। बता दे कि इस गाने की शूटिंग के दौरान करिश्मा कपूर को काफी परेशानी हुई थी। ये सब बातें उन्होंने खुद एक रियलिटी शो के दौरान बताई थी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि यह उनका सबसे यादगार गाना है।

Summary
इस गाने की शूटिंग के दौरान करिश्मा कपूर ने तीस बार चेंज की थी अपनी ड्रेस   Youth Express
Article Name
इस गाने की शूटिंग के दौरान करिश्मा कपूर ने तीस बार चेंज की थी अपनी ड्रेस Youth Express
Description
बॉलीवुड में कामयाबी हासिल करना वास्तव में आसान काम नहीं है। जी हां इसके लिए कलाकारों को काफी कड़ी मेहनत भी करनी पड़ती है। बहरहाल करिश्मा कपूर ने भी इस गाने की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसी ही कड़ी मेहनत की थी। हालांकि अब तो करिश्मा कपूर बॉलीवुड की दुनिया से काफी दूर रहती है। मगर जब वह बॉलीवुड में काम करती थी, तब अपनी हर फिल्म को कामयाब बनाने के लिए वह खूब मेहनत करती थी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER