प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से हुईं शर्मसार…जानिए ट्रोलर ने क्या कहा?

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा आजकल फिर से सुर्खियों में तेजी से छाई हुई हैं। हालांकि प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बाद से ही अपने पति निक जोनस के साथ चर्चा में खूब बनी रहती हैं। लेकिन इस बार उनकी वायरल हुई तस्वीरों ने उन पर ट्रोल करने वालों की बौछार कर दी है।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फ़ैमिली और दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया, जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा के साथ पार्टी के दौरान सिगरेट पीती हुई नजर आ रही है जबकि उनकी मां और उनके पति सिगार पी रहे थे।

किस अंदाज़ में दी शाहरुख खान ने इसरो को बधाई- यहाँ जाने

यह फोटो इंस्टाग्राम और twitter पर बहुत ही ज़्यादा वायरल हो रही है। इस फोटो पर ट्रोल करने वालों ने प्रियंका पर कई तरह के ट्रोल किए हैं, जिसमें उसका जवाब अभी तक प्रियंका ने कुछ भी नहीं दिया है।

ट्रोल करने वालों की माने तो प्रियंका ने पहले बताया था कि उन्हें 5 साल की उम्र से अस्थमा है जिसकी वजह से वह दीपावली में पटाखे नहीं बजाती हैं। दीपावली पर उन्होंने एक वीडियो में बिना पटाखे बजाए दीपावली मनाने की अपील की थी । इस वीडियो में उन्होंने कहा कि– “दीपावली प्यार,लड्डू, मिठाई और रोशनी का त्यौहार है…..ना कि प्रदूषण का। इस बार आप सब भी स्मोक फ्री दीपावली मनाएं”। लेकिन उनकी वायरल हुई इस तस्वीर ने उनकी इस सलाह का उन्हीं पर पलट वार कर दिया।

बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ने 2010 में एक व्टीट में कहा था कि “धूम्रपान भयानक है….Yuck!”…..और इसी व्टीट पर उनके स्मार्ट users उनको रीव्टीट कर उनसे पूछ रहे हैं कि मैम आपको अस्थमा सिर्फ दीपावली में ही होता है क्या..? लेकिन इससे पहले भी उनके users ने उनकी शादी में हुई आआतिशबाज़ी को लेकर भी काफी बातें कही थीं।

Aastha Anand Jaiswal

Media student Anchor Photographer Writer Dancer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER