पीयूष चावला ने आईपीएल में रचा ये इतिहास

पीयूष चावला
पीयूष चावला कोलकाता नाइट राइडर्स के एक ऐसे स्पिनर गेंदबाज है जिनकी गेंद के आगे अच्छे-अच्छे अपने घुटने टेक देते हैं, और पीयूष चावला ने आईपीएल में बेहतरीन खेल खेलते हुए एक नया इतिहास रच दिया है, तो चलिए जानते हैं पीयूष चावला ने कौन सा इतिहास रचा है जिसकी वजह से उनकी चर्चा आईपीएल 2019 के इस संस्करण में बड़ी जोर शोर से चल रही है।
पीयूष चावला ने आईपीएल में झटक लिए इतने विकट –
पीयूष चावला ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अब तक के आईपीएल के सफर को एक ऐसा मुकाम पर पहुंचा दिया है जहां पर अन्य गेंदबाज भी पहुंचना चाहते हैं ताकि उनके नाम भी एक ऐसा इतिहास दर्ज हो जाए जिसे पूरा करने के लिए दूसरे गेंदबाज कड़ी मेहनत करते हुए दिखें। लेकिन पीयूष चावला ने संयम बरतते हुए जिस हिसाब से गेंदबाजी की है वह काबिल-ए-तारीफ़ है और उन्होंने इस गति को अपना कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।
दरअसल आईपीएल 2019 के सीजन में कल मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स से चावला ने कुछ ऐसा कारनामा कर दिया जो कि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। जी हां! हम बात कर रहे हैं, चावला के आईपीएल में अब तक के डेढ़ सौ विकेट के पूरे होने के बारे में….. जो कि एक नया कीर्तिमान है और पीयूष ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कल मुंबई इंडियंस के पसीने तो छुड़ाए ही छुड़ाए साथ ही उन्होंने अपने डेढ़ सौ विकेट के आईपीएल में 150 विकेट प्राप्त करने के एक नए इतिहास वाले आंकड़े को भी छू लिया।
गौरतलब है कि  चावला भारतीय गेंदबाजों की उस सूची में भी शामिल किया जाता है जिन्हें बेहतरीन गेंदबाजों का तमगा दिया गया था। फिलहाल पियूष चावला की भारतीय टीम में जल्द ही वापसी देखने को मिल सकती है क्योंकि उन्होंने आईपीएल 2019 के 21वें सीजन में जिस तरीके से गेंदबाजी की है उससे हर कोई प्रभावित है।

Somendra Singh

Former Web Desk Journalist - Aaj ka Reporter

Former Web Desk Journalist - Samachar live

Former Video Editor - Prabhatam Advertising

Web Desk Journalist - Indiaalive

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER