वर्तमान में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले दिन हुए मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बोलर्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा जिसकी वजह से उन्हे हार का सामना करना पड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु टीम के गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा अपनी टीम के गेंदबाजों के प्रदर्शन से काफी निराश हैं और वह इस पर भड़क भी उठे। नेहरा का कहना है कि टीम के गेंदबाजों में प्रतिभा की कमी नहीं है किन्तु इस सीजन वह इस दबाव को झेल नहीं पाए और इसलिए जैसा प्रदर्शन कर सकते थे ठीक वैसा कर नहीं पाए। बैंगलोर का यह मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने घर फिरोजशाह कोटला मैदान में हुआ। नेहरा ने मैच के बाद कहा कि उनके गेंदबाज और बेहतर कर सकते थे।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के गेंदबाजी के कोच आशीष नेहरा ने मैच के बाद कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह 188 रनों का मैच था। हालांकि दोनों टीमों ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, किंतु हमने अच्छी गेंदबाजी न की। यदि आप मुंबई के मैदान या बैंगलोर में खेलते हैं तो वहां विकेट निकालने मुश्किल होते हैं।मैच के दौरान जब दिल्ली ने अपने पांच विकेट खो दिए उस दौरान हमारे गेंदबाजों ने मौके का फायदा उठाने में नाकाम रहे। जबकि आखिरी के दो ओवरों में 36 रन दे दिए। आशीष नेहरा ने कहा यदि आप मुझसे पूछेंगे तो मुझे लगता है कि हमारे तेज गेंदबाज इस मैच में और बेहतर कर सकते थे, जिस तरह का अनुभव उमेश के पास है उनके पिछले आईपीएल को देख के कह सकते हैं। जबकि वहीं नवदीप सैनी अभी सीख रहे हैं, यह उनका पहला सीजन है। वहीं टिम साउदी ने दो-तीन मैच खेले हैं फिर भी वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं।
गौरतलब है कि बीते कुछ मैचों में बैंगलोर के गेंदबाज डेथ ओवरों में अधिक से अधिक रन लुटाते आ रहे हैं। गेंदबाजी के कोच आशीष नेहरा ने इसका कारण गेंदबाजों का दबाव न झेल पाना है और उन्होंने यह भी कहा कि अगर खिलाड़ी दबाव नहीं झेल सकते हैं तो इसमें सुधार करने की सख्त आवश्यकता है। आशीष नेहरा ने कहा कि यह जो प्रारूप है इसमें कौशल से ज्यादा इच्छा शाक्ति और दिलेरी होनी चाहिए। यदि दबाव लेंगे तो कुछ नहीं होगा, धैर्य रखने की आवश्यकता होती है। दबाव और डरने में फर्क है। दबाव की बात करें तो दबाव तो महेंद्र सिंह धौनी, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, आंद्रे रसेल सभी पर रहता है। अब तक जो भी है वो साफ है कि हमारे गेंदबाज दबाव के समय डर जाते हैं। उन्होने अपनी टीम के सीनियर गेंदबाज उमेश यादव के लिए कहा कि वह आत्मविश्वास की कमी से जूझ रहे हैं।

