तो, आंद्रे रसेल के लिए इसलिए खास है आज का दिन

खास है
आंद्रे रसेल के लिए आज का दिन क्यों खास है…..?
ये जानने के लिए हर कोई जरूर बेताब होगा क्योंकि आंद्रे रसेल आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के एक ऐसे खिलाड़ी है जिनकी उपलब्धि को देखते हुए हर कोई उनके खास दिन के बारे में जरूर जाना चाहेगा। तो चलिए हम बताते हैं आपको आंद्रे रसेल के आज के दिन के बारे में जो उनके लिए खास है।

आज है आंद्रे रसेल का जन्मदिन –

आंद्रे रसेल का दिन आज इसलिए खास है क्योंकि आज उनका जन्मदिन है। वहीं आंद्रे रसेल ने अपने जन्मदिन को सबसे पहले अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ मनाया। वहीं आंद्रे रसेल की पत्नी ने भी मैदान पर एक सेल्फी खींचकर आंद्रे रसेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेंट करती हुई देखी गईं थीं।
इंडियन प्रीमियर लीग के ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट के जरिए भी एक ट्वीट करते हुए आईपीएल सेल्फी के जरिए आंद्रे रसेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। आंद्रे रसेल और उनकी पत्नी के साथ की जिस सेल्फी को उनकी पत्नी के द्वारा शेयर किया गया है दरअसल वह ईडन गार्डन मैदान की है।
गौरतलब है कि आंद्रे रसेल ने कल मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलते हुए मैन ऑफ द मैच का तमगा अपने नाम किया था। आंद्रे रसेल ने बेहतरीन 80 रन बनाए थे जिसकी वजह से नहीं मैन ऑफ द मैच का खिताब भी मिला तो इस हिसाब से आंद्रे रसेल का आज का दिन बहुत ही खास है।

Somendra Singh

Former Web Desk Journalist - Aaj ka Reporter

Former Web Desk Journalist - Samachar live

Former Video Editor - Prabhatam Advertising

Web Desk Journalist - Indiaalive

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER