ये तो सब जानते है कि काफी समय से क्रिकेट के गलियारों से यह खबर आ रही थी कि पिछले कई दिनों से रोहित और विराट के बीच मनमुटाव चल रहा है। मगर अब इस मुद्दे को लेकर विराट कोहली ने सब कुछ साफ़ कर दिया है। जी हां वेस्ट इंडीज के दौरे पर जाने से पहले विराट कोहली ने रोहित शर्मा से आपसी मतभेद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर दी है। दरअसल हाल ही में विराट कोहली ने एक इंटरव्यू दिया था। जिसमे भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री भी मौजूद थे। ऐसे में विराट कोहली ने अपना गुस्सा उन लोगो पर उतारा जो ये फालतू की अफवाह फैला रहे है।
रोहित शर्मा से आपसी मतभेद..
बता दे कि विराट कोहली का कहना है कि अगर हम वर्ल्ड कप हार गए तो इसका मतलब ये नहीं कि उनके और रोहित के बीच कुछ मनमुटाव चल रहा है। वास्तव में उन लोगो को शर्म आनी चाहिए, जो ऐसी बातें फैला रहे है। असल में ऐसा कुछ नहीं है और अगर लोगो को यकीन नहीं है तो वह खुद यहाँ आएं। जी हां विराट कोहली ने कहा कि जिन लोगो को लगता है कि हमारे बीच सब कुछ ठीक नहीं है वह खुद हमारे ड्रेसिंग रूम में आकर देखे कि हम कितनी मस्ती करते है। इसके साथ ही विराट कोहली ने कहा कि लोग जब यहाँ आकर खुद देखेंगे कि हम किस तरह से धोनी से मजाक करते रहते है और सभी खिलाडियों की लेग पुल्लिंग करते रहते है, तब शायद उन्हें इस बात का यकीन आ जाएँ कि हमारे बीच सब कुछ ठीक है।
जब विराट से पूछा कि आप किस धर्म में ज्यादा यकीन करते हो, तब कोहली ने दिया यह जवाब
बहरहाल अभी कोहली जवाब दे ही रहे थे कि रवि शास्त्री बीच में बोल पड़े और उन्होंने कहा कि टीम का कोई भी खिलाडी अपने लिए या अकेला नहीं खेलता बल्कि यह पूरी टीम का एफर्ट होता है। इसलिए इन बातों को ज्यादा तवज्जु न दिया जाएँ तो अधिक बेहतर होगा। हालांकि कोहली मीडिया के सामने पूरी तरह से अपना गुस्सा जाहिर नहीं कर पाएं, लेकिन लोगो द्वारा रोहित शर्मा से आपसी मतभेद को लेकर उन्होंने जो बातें सुनी है उससे कप्तान कोहली को काफी बुरा लगा है।


