ओटीटी पर आ रही बमन ईरानी की सीरीज ‘मासूम’, हॉट स्टार पर इस दिन हो रही रिलीज

ओटीटी पर आ रही बमन ईरानी की सीरीज 'मासूम', हॉट स्टार पर इस दिन हो रही रिलीजओटीटी पर आ रही बमन ईरानी की सीरीज 'मासूम', हॉट स्टार पर इस दिन हो रही रिलीज

इस समय नई फिल्में तो सिनेमाघरों में रिलीज हो ही रही है। साथ ही ओटीटी प्लेटफार्म पर नई-नई सीरीजें भी रिलीज की जा रही है। जहां इन दिनों ओटीटी का दौर तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं, लोग घर पर सेफ रहकर भी पूरे परिवार के साथ सीरीज देख पा रहे है। तो इन दिनों लोग ओटीटी सीरीज में एक बढ़कर एक फिल्मी सितारे भी अपना हुनर दिखाने लगे हैं।

ये भी आएंगी नजर

तो वहीं, अब इसी लाइन में बॉलीवुड के एक और स्टार ओटीटी पर बहुत जल्द नजर आने वाले है। जिनका नाम बोमन ईरानी है और वो डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज ‘मासूम’ से ओटीटी पर डेब्यू के लिए आने वाले है। बता दें कि इस वेब सीरीज में बमन के साथ राइजिंग स्टार समारा तिजोरी भी अपना ओटीटी डेब्यू करती हुई नजर आने वाली है।

कहानी दर्शा रही ये

ट्रेलर की बात करें तो इस सीरीज का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। जो सस्पेंस से भरपूर है और एक परिवार की कहानी को बयां करता है। ये कहानी दर्शाती है कि कैसे एक अतीत बच्चे की जिंदगी और सोच को पूरी तरह बदल सकता है। साथ ही ये सच उसकी मासूमियत को छीन लेता है। डिज्नी प्लस हॉटस्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा, ‘एक परिवार और अतीत का एक सीक्रेट मासूमियत छीन लेता है। किसी का भी सच जानना आसान नहीं हो सकता’।

इसके ईर्द गिर्द घूमेगी कहानी

आपको बता दें कि इस सीरीज में समारा तिजोरी और बमन ईरानी के अलावा उपासना सिंह, मंजरी फडनिस, सारिका सिंह सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं, हॉट स्टार स्पेशल सीरीज ‘मासूम’ का निर्देशन मिहिर देसाई ने किया है। 6 एपिसोड वाली ये सीरीज 17 जून 2022 के दिन रिलीज हो रही हैं। इसके अलावा बता दें कि ‘मासूम’ एक पुरस्कार विजेता आयरिश सीरीज ‘ब्लड’ का हिंदी रीमेक है। जहां इस वेब शो ‘मासूम’ की कहानी एक बाप-बेटी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आ रही है। हाल ही में जारी हुए इसका ट्रेलर लोगो को खूब पसंद आ रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER