Oppo ने लॉन्च किया OPPO Enco Buds2, इतने घंटे का बैकअप, जानियें

Oppo ने लॉन्च किया OPPO Enco Buds2, इतने घंटे का बैकअप, जानियें

मोबाइल निर्माता कंपनी Oppo ने भारत में अपने बजट ईयरबड्स यानि OPPO Enco Buds2 को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। नए ईयरबड्स Enco Buds के सक्सेसर हैं। वहीं, यह नए ईयरबड्स आते है 10mm टाइटेनाइज्ड ड्राइवर के साथ। वहीं, कंपनी का दावा है कि Oppo Enco Buds2, 28 घंटे तक का बैकअप प्रदान करेगा। जानकारी के लिए बता दें कि Oppo ने नए बड्स 31 अगस्त से ओप्पो स्टोर और फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

ये है कीमत

वहीं, ओप्पो ने अपने ईयरबड्स को 1,799 रुपये में भारत में लॉन्च किया है। Oppo Enco Buds2 को सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

मिलेगा डाल्बी साउंड

जहां कंपनी यह दावा कर रही है कि नए TWS Buds2 को Dolby Atmos के साथ Enco लाइव स्टीरियो साउंड इफेक्ट मिलता है। जिसमें तीन तरह की सेटिंग्स हैं। ओरिजिनल साउंड, बास बूस्ट और क्लियर वोकल्स। TWS को IPX4-रेटिंग भी मिली हुई है जो वर्कआउट के दौरान पसीने आने पर भी ख़राब नहीं हो सकेंगे।

फीचर्स

बाकि आप Enco Buds2 को फुल चार्ज कर आप सात घंटे तक म्यूजिक आराम से सुन सकते हैं। वहीं फुल चार्ज पर बड्स 28 घंटे तक चल सकते हैं। ओप्पो का दावा है कि बड्स सिर्फ 10 मिनट के चार्ज के साथ 1 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। कॉलिंग के लिए, ओप्पो Enco Buds2 को AI डीप नॉइज़ कैंसलेशन एल्गोरिदम से लैस करता है। जो दावा करता है कि यह डीप न्यूरल नेटवर्क (DNN) पर आधारित करता है।

खास बात

यह बट्स आता है TWS लो-लेटेंसी ब्लूटूथ 5.2 ट्रांसमिशन के साथ। जो अधिक स्थिर कनेक्टिविटी को सक्षम बनाता है। ओप्पो मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते समय ब्लूटूथ लेटेंसी लेवल सबसे ज्यादा होता है। इसका मतलब है कि यूजर्स अब गेमिंग के दौरान वायर्ड हेडफ़ोन के समान ऑडियो और वीडियो सिंक्रनाइज़ेशन का भी आराम से मजा कर सकते है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER