ओप्पो जल्द ही भारत में भी अपना नया फ़ोन लांच करने वाला है| oppo अपने पॉप अप सेल्फी वाले फ़ोन को पहले चीन में लांच कर चूका है| चाइनीज कंपनी ओप्पो ने इस लॉन्च डेट को यूट्यूब पर पोस्टर के जरिए कंफर्म किया है। इस नए फ़ोन Oppo K3 टीजर इमेज से पता चलता है कि स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पॉप अप सेल्फी कैमरा होगा। यह मई में चाइना में लांच हो चूका है|
सावधान! गूगल सुन रह है आपकी प्राइवेट बाते, कंपनी ने खुद कबूला
Oppo K3 में यह हो सकते है फीचर ?
चीनी फ़ोन ओप्पो के फीचर्स के बारे में अभी सिर्फ अनुमान लगाया जा रहा है | यह फ़ोन चाइना में पहले ही लांच किया जा चूका है तो उस हिसाब से इसमें 6.5-inch display होगा जिसका रिजॉल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल्स का होगा। फोन में 16मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है जो f/1.7 अपर्चर के साथ आएगा। फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन और 19.5:9 का एस्पेक्ट रेश्यो हो सकता है।
Oppo K3 के कैमरा की बात करे तो इसमें नॉच के बजाए कंपनी ने पॉप-अप सेल्फी कैमरा दे सकती है। कंपनी ने K3 में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेकंड्री कैमरा सेंसर शामिल है। इसके अलावा कंपनी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया है।
साथ ही इसमें DC Dimming और Stroboscopic Eye Protection जैसे डिस्प्ले फीचर्स भी शामिल हैं। फोन में 6th जेनरेशन का इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है। इसमें 3,765 MaH बैटरी के साथ आता है और फास्ट चार्जिंग के लिए VOOC 3.0 फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल 4G VoLTE, WiFi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5, GPS + GLONASS जैसे फीचर्स शामिल हैें।
क्या हो सकती है Oppo K3 की कीमत?
चीन में लांच किये गए कीमत से अनुमान लगया जा सकता है की भारत में भी लगभग इतना ही कीमत हो सकती है | चीन में इससे RMB 1,599 (लगभग 16,100 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इस कीमत में ग्राहक इसका 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट खरीद सकते हैं। इसका 8GB रैम और 128GB रैम वेरिएंट RMB 1,899 (लगभग 19,130 रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया है। Oppo k3 का एक 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत RMB 2,299 (लगभग 23,160 रुपये) है।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


