ओप्पो कंपनी ने सितम्बर महीने में अपने Oppo A9 2020 को लांच किया था. लांच के वक्त इसे दो कलर वेरिएंट में उतरा गया था , लेकिन अब जल्द ही इसका बेहद खूबसूरत कलर वेरिएंट लांच होने वाला है. अगर आप इस फ़ोन को खरीदना चाहते है तो आपके लिए इसका नया कलर वैरिएंट एक ऑप्शन हो सकता है. भारत में पहले ही इसके दो कलर मरीन ग्रीन और स्पेस पर्पल रंग में उतारा गया था और अब Oppo A9 2020 Vanilla Mint कलर वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने टीज़र के ज़रिये इस नए कलर के बारे में बताया है. इस नए Oppo A9 2020 Vanilla Mint वेरिएंट में बड़े ही खूबसूरत शेड के साथ है। तो चलिए आपको इस एडिशन से जुडी और भी जानकारी बता दे-
Oppo A9 2020 Vanilla Mint एडिशन:
ओप्पो यह नया कलर वेरिएंट मात्र 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। अन्य कलर वेरिएंट के 8 जीबी रैम वेरिएंट की तरह इस मॉडल की भी कीमत 19,990 रुपये होगी। साथ ही आपको यह भी बता दे की इसके 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये है। Oppo A9 2020 के नए कलर वेरिएंट को फिलहाल Amazon या फिर ओप्पो ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट नहीं किया गया है लेकिन ट्विटर पर कंपनी के टीज़र के अनुसार, यह जल्द उपलब्ध हो सकता है।
From powerful features to elegant style, the #TheNewExpert has it all! Make way for the New Vanilla Mint Edition of the #OPPOA92020 with Qualcomm Snapdragon 665 Processor, massive 5000mAh battery, 8GB RAM and 128GB ROM. pic.twitter.com/TYAC8fkRhL
— OPPO India (@OPPOIndia) November 29, 2019
स्पेसिफिकेशन:
डबल सिम कनेक्टिविटी के साथ आने वाला ओप्पो ए9 2020 यह एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0.1 पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच है और यह गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन से लैस है। ओप्पो A9 2020 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है.
वही अगर इसके कैमरे की बात करे तो इसमें चार रियर कैमरा दिया गया है. जिसमे की प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम शूटर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं।
सेल्फी कैमरा की बात की जाये तो 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ओप्पो ए9 2020 में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज है। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। इसके अलावा फोन डॉल्बी एटमस सपोर्ट और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
फ़िलहाल, नए Oppo A9 2020 Vanilla Mint वेरिएंट के लांच से जुडी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है. कंपनी ने अभी लांच डेट के बारे में कोई कफोर्मशन नहीं किया है.
टेक्नोलॉजी से जुडी जानकारी Youth Express पर.


