ये तो सब को मालूम है कि अमिताभ बच्चन की फिल्म ऑंखें कितनी बड़ी हिट हुई थी। जी हां इस फिल्म में तीन अंधे लोगो की कहानी को बखूबी तरीके से दर्शाया गया था। ऐसे में अब अमिताभ बच्चन की फिल्म ऑंखें 2 की भी तैयारी शुरू हो चुकी है। बता दे कि इसका पहला भाग साल 2003 में दिखाया गया था। गौरतलब है कि इसके पहले भाग में अर्जुन रामपाल, अक्षय कुमार, परेश रावल और सुष्मिता सेन नजर आएं थे। मगर इस बार अमिताभ बच्चन और परेश रावल को छोड़ कर सभी किरदार बदल दिए गए है।
महानायक अमिताभ बच्चन को आखिर क्यों वहीदा रहमान ने मारा था थप्पड़
अमिताभ बच्चन की फिल्म..
जी हां इस बार इस फिल्म में अनिल कपूर, अरशद वारसी, इलियाना डिक्रूज आदि सब कलाकार नजर आएंगे। इसके इलावा जैकलीन फर्नांडीज भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी। बता दे कि इस फिल्म का निर्देशन बज्मी आजम करने वाले है। वही अगर बॉलीवुड के खान की बात करे तो ऐसा सुनने में आया है कि इस फिल्म में सैफ अली खान की भी काफी धमाकेदार एंट्री होगी। हालांकि इस फिल्म में उनका किरदार कैसा और क्या होगा, ये तो अभी तक पता नहीं चला है। मगर इतना जरूर तय है कि उन्हें इस फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है। अब इस फिल्म का पहला भाग तो लोगो को खूब पसंद आया था। इसके पहले भाग में जहाँ एक तरफ कॉमेडी थी, वही दूसरी तरफ एक्शन भी था। इसके साथ ही सुष्मिता सेन और अर्जुन रामपाल की प्रेम कहानी को भी दिखाया गया था।
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ इस फिल्म में रोमांस करती नज़र आएंगी मौनी रॉय
केवल इतना ही नहीं इसके इलावा इस फिल्म के पहले भाग में खूब सस्पेंस भी था। ऐसे में हम तो यही उम्मीद करते है कि अमिताभ बच्चन की फिल्म ऑंखें 2 भी लोगो के दिलो पर अपनी गहरी छाप छोड़ दे। अब जब कि इस फिल्म के ज्यादातर किरदार बदल दिए गए है, तो ऐसे में यह फिल्म सफल होगी या नहीं, ये कहना अभी मुश्किल है।
बॉलीवुड से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.



