मयंक अग्रवाल, विराट कोहली और रोहित ने बनाया यह दिलचस्प रिकॉर्ड,

जी हां, भारतीय बल्लेबाजों ने एक बहुत ही दिलचस्प रिकॉर्ड अपने नाम किया। मयंक अग्रवाल, विराट कोहली और रोहित शर्मा ऐसे पहले तीन भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक ही टेस्ट सीरीज में दोहरा शतक जड़ा। इन तीनों खिलाड़ियों से पहले यह कारनामा कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाए हैं।

रांची में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जा रहा है। रांची में दूसरे दिन रोहित शर्मा के अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा टेस्ट शतक जड़ते ही यह अनोखा रिकॉर्ड इन तीनों खिलाड़ियों के नाम दर्ज हो गया है।

मयंक अग्रवाल, विराट और रोहित ने अलग अलग मैचों में जड़ा दोहरा

इस रिकॉर्ड की खास बात यह रही कि इन तीनों खिलाड़ी, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने ही अलग-अलग टेस्ट मैच में अपने दोहरे शतक जड़े। सबसे पहले मयंक अग्रवाल ने विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में अपना पहला दोहरा टेस्ट शतक जड़ा। टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शचक लगाने वाले वह 23वें भारतीय बल्लेबाज बने।

कप्तान विराट कोहली का जलवा

इसके बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली का नंबर आया। कप्तान विराट कोहली ने ने पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ा। इस शतक के साथ ही विराट ने सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। सहवाग और सचिन ने टेस्ट करियर में 6 बार दोहरे शतक जड़े हैं। वहीं, विराट कोहली के नाम अब 7 टेस्ट दोहरे शतक दर्ज हो गए हैं। जो किसी भी भारतीय के द्वारा जड़े गए दोहरे शतक में सर्वाधिक है।

रोहित का कमाल

मयंक अग्रवाल विराट
वही आज खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन हिटमैन रोहित शर्मा ने शानदार दोहरा शतक ठोक दिया। यह उनके कैरियर का पहला दोहरा शतक है। खास बात यह है कि रोहित ने इसी सीरीज के दौरान टेस्ट मैच में ओपनिंग करना शुरू किया और उनके नाम अनेक रिकॉर्ड बनते चले गए। जिसमें यह दिलचस्प रिकॉर्ड भी एक है।

इसके अलावा हिटमैन के नाम इस सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड और सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।

पहला टेस्ट- मयंक अग्रवाल (215)
दूसरा टेस्ट- विराट कोहली (254*)
तीसरा टेस्ट- रोहित शर्मा (212)

यह भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास का पहला मौका है, जब तीन भारतीय बल्लेबाजों ने एक ही सीरीज में दोहरे शतक जड़े हो।

सीरीज रही भारतीय टीम के नाम

कुल मिलाकर यह सीरीज अभी तक भारतीय टीम के नाम रही है। और भारतीय बल्लेबाज़ों का बल्ला जोरो से गरजा है।
और भारतीय गेदबाजों के सामने अफ्रीकी शेर नतमस्तक ही रहे है अब तक, आखिर ऐसे ही नहीं भारतीय टीम विश्व की नंबर वन टीम है।

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER