वूमेन-टी-20-चैलेंज के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन सुपरनोवाज और वेलोसिटी टीम के बीच शारजाह के मैदान पर खेला गया। इस मैच में वेलोसिटी टीम की कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपरनोवाज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे वेलोसिटी की टीम ने 19 ओवर 5 गेंद पर 5 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। वेलोसिटी की तरफ से सुन लूस ने 21 गेंदों में 4 चौके और एक छक्का जड़कर तेजी से 37 रन बनाए। सून लूस नाबाद रही। वहीं सुषमा वर्मा ने 34 रनों की पारी खेली।
वूमेन-टी-20-चैलेंज के पहले मैच में सुपर नोवाज की पारी
सुपर नोवाज की तरफ से ओपनिंग करने प्रिया पुनिया और चमारी अटापट्टू की जोड़ी उतरी । दोनों ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। सुपर नवाज के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा रन श्रीलंका की जगह खिलाड़ी चमारी अटापट्टू बनाए उन्होंने 39 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से बेहतरीन 44 रन बनाए । वहीं सुपरनोवास टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 27 गेंदों में 2 छक्के और एक चौके की मदद से 33 रन बनाए उनके अलावा । शशि कला ने 18 और प्रिया पुनिया ने 11 रन बनाए । वहीं गेंदबाजी में वेलॉसिटी टीम की तरफ से एकता बिष्ट में 3 विकेट अपने नाम किए । और जेहरा आलम और ली कॉस्पेरेक ने दो-दो विकेट लिया।
वेलॉसिटी टीम की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेलोसिटी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ओवर में ही टीम को पहला झटका लग गया । वैशाली वर्मा भी जल्दी आउट हो गए। उसके बाद कप्तान मिताली राज कुछ खास नहीं कर पाए वह भी 7 रन पर आउट हो गई। लेकिन अंत में वेदा कृष्णमूर्ति ने सुषमा वर्मा के साथ टीम को मजबूती प्रदान की। वेदा कृष्णमूर्ति ने 29 रनों की पारी खेली। अंत में सून लूस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करके मैच को वेलोसिटी के पलड़े में कर दिया। सून लूस ने तेजी से 37 रन बनाए इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्के लगाए। वहीं सुषमा ने 34 रनों की पारी खेली।