इन दिनों बॉलीवुड के क्षेत्र में जानी-मानी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार फिर से सुर्खियों में चल रही हैं। जहां श्रद्धा कपूर के बारे में ये जानकारी सुनने को मिल रही है कि वह जैकी भगनानी की आने वाली फ़िल्म में नजर आएगी। जहां इस फिल्म के की बात की जाएं तो यह एक रोमांटिक फ़िल्म होगी, जिसमें श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आ सकती है।
इस साल लगी है तीन फिल्म
जानकारी के अनुसार श्रद्धा कपूर जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट की फ़िल्म साइन कर दी है। जहां श्रद्धा कपूर और पूजा एंटरटेनमेंट के बीच इस फ़िल्म के बारे में काफ़ी दिनों से बात-चीत जारी थी। आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर की इस साल की यह तीसरी फ़िल्म है जो उन्होंने साइन की है। वहीं, इससे पहले श्रद्धा कपूर लव रंजन की फिल्म और ‘चालबाज इन लंदन’ को साइन कर चुकी हैं।
खास बात
जहां इस फ़िल्म का काम काफी लंबे समय से रुका हुआ है। जहां प्लानिंग के अनुसार भी काम नहीं हो पा रहा था। वहीं, अगर अब सब कुछ प्लानिंग के हिसाब से चलता रहा तो इस साल ही यह फ़िल्म का काम शूरू हो जाएगा। हालांकि, जानकारी के अनुसार श्रद्धा कपूर को फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है। जो जैकी भगनानी की प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली यह फ़िल्म मुदस्सर अजीज की फिल्म हो सकती है।
इस फिल्म में दोनों कर चुके है काम
वहीं, इस फिल्म में श्रद्धा कपूर राजकुमार राव के साथ नज़र आ सकती हैं। जो एक प्रकार से रोमांटिक कॉमेडी पर बनाई जाएगी। जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि जैकी भगनानी काफ़ी समय से श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ काम करना चाह रहे थे। दरअसल, अभी यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि जैकी भगनानी की इस फ़िल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर एक साथ नजर आएंगे। जहां इससे पहले दोनों ‘स्त्री’ फ़िल्म में एक साथ दिखे थे।




