केवल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ही नहीं बल्कि वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद बाकी टीमें भी हुई मालामाल

केवल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड.. 

ये तो सब जानते है कि वर्ल्ड कप 2019 में जीत का ख़िताब इंग्लैंड ने हासिल किया है। मगर इसमें भी कोई शक नहीं कि फाइनल मैच के दौरान दोनों ही टीमों ने काफी शानदार पारी खेली थी। हालांकि इतनी कोशिश करने के बाद भी न्यूजीलैंड को हार का मुँह देखना पड़ा। वैसे हम आपको बता दे कि वर्ल्ड कप के बाद केवल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ही नहीं बल्कि बाकी टीमों को भी उनकी मेहनत का फल मिला है. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस बार विश्व कप टूर्नामेंट में करीब सत्तर करोड़ रुपए की राशि दाव पर लगी हुई थी। ऐसे में फाइनल मैच के बाद जीत हासिल करने वाली टीम को काफी बड़ी राशि इनाम के रूप में दी गई।

केवल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड.. 

केवल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड..

गौरतलब है कि इस बार वर्ल्ड कप में जीत हासिल करने वाली टीम यानि इंग्लैंड की टीम को अठाइस करोड़ रूपये की राशि इनाम के रूप में दी गई है। वही दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम को करीब चौदह करोड़ रूपये की राशि प्रदान की गई है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा इंग्लैंड की टीम को विनर बैज और न्यूजीलैंड की टीम रनर अप बैज भी दिया गया है। जी हां इंग्लैंड की टीम को चमचमाती हुई ट्रॉफी के साथ साथ इनामी राशि का चेक भी दिया गया था। इसके साथ ही सेमीफइनल में पहुंची दो टीमों को अलग अलग करीब साढ़े पांच करोड़ रूपये इनाम के रूप में दिए गए।

जब सरफराज से पूछा गया कि क्या भारतीय टीम इंग्लैंड से जानबूझ कर हारी थी, तब उसने दिया यह जवाब

वही दूसरी तरफ जो टीमें विश्व कप 2019 के लीग स्तर से बाहर हुई उन छह टीमों को भी सत्तर लाख रूपये दिए गए। इसका मतलब ये है कि मेहनत का फल केवल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को ही नहीं बल्कि हारने वाली टीमों को भी दिया गया है। अब जाहिर सी बात है कि जो खिलाडी अपने देश का नाम ऊँचा करने के लिए इतनी मेहनत करते है, उन्हें अपनी मेहनत का भरपूर फल तो मिलना ही चाहिए।

Summary
केवल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ही नहीं बल्कि वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद बाकी टीमें भी हुई मालामाल  Youth Express
Article Name
केवल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ही नहीं बल्कि वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद बाकी टीमें भी हुई मालामाल Youth Express
Description
ये तो सब जानते है कि वर्ल्ड कप 2019 में जीत का ख़िताब इंग्लैंड ने हासिल किया है। मगर इसमें भी कोई शक नहीं कि फाइनल मैच के दौरान दोनों ही टीमों ने काफी शानदार पारी खेली थी। हालांकि इतनी कोशिश करने के बाद भी न्यूजीलैंड को हार का मुँह देखना पड़ा। वैसे हम आपको बता दे कि वर्ल्ड कप के बाद केवल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ही नहीं बल्कि बाकी टीमों को भी उनकी मेहनत का फल मिला है.
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER