भारत और पाकिस्तान के बीच एक नहीं बल्कि तीन खेले जाएंगे मुकाबले, क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी

भारत और पाकिस्तान 

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाला मैच किसी जंग से कम नहीं होता है। क्रिकेट फैंस को दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले का बेसब्री से इंतजार रहता है। चैंपियंस टॉफी में 23 फरवरी को खेले गए मैच का खुमार विदेशों में देखा गया। पाकिस्तान को हराने के बाद भारत में दिवाली जैसा जश्न मनाया गया। पाकिस्तान में अपनी टीम को जमकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, बीते दशक से दोनों देशों के बीच बाइलेटरल सीरीज नहीं खेली जा रही है बल्कि आईसीसी के किसी बड़े इवेंट में दोनों टीम आमने-सामने होती है। पाकिस्तनी आतंकवाद और सरहद पर तनाव के कारण द्विपक्षीय मैच लंबे समय से दोनों देशों ने नहीं खेला है। अगर आप भारत-पाकिस्तान मैच के तगड़े फैन हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद जल्द ही भारत-पाकिस्तानी टीम मैदान पर आमने-सामने होगी।

दरअसल, इस साल के आखिर में सितंबर के महीने में एशिया कप खेला जाएगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने एशिया कप पर मुहर लगा दी है। माना जा रहा है कि इस टूर्नामेंट का आयोजन सितंबर में हो सकता है। इस एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका करेगा। हालांकि, एशिया कप के मुकाबलें श्रीलंका के अलावा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले जाएंगे। टी-20 फॉर्मेट के खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें प्रतिभाग करेगी। अगर ऐसा होता है तो दोनों देशों के बीच तीन मुकाबले खेले जा सकते हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी में पाक का हाल बेहाल

बता दें कि, जारी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान निभा रहा है। इस टूर्नामेंट से बिना एक भी मैच जीते पाकिस्तान ग्रुप स्टेज के मुकाबलों के बाद बाहर हो गया है। पहला मैच पाकिस्तान को न्यूजीलैंड ने 60 रनों से हराया और दूसरे मैच में विराट कोहली के आगे पूरी पाक टीम धाराशायी हो गई। भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी।

तीसरा मैच बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेला जाना था, जो बारिश की वजह से रद्द हो गया। ऐसे में पाकिस्तान चैंपिंयस ट्रॉफी में एक भी मैच जीत नहीं पाया। पाकिस्तान के शर्मनाक प्रदर्शन पर लोग इतना गुस्सा हो गए कि पाक पीएम को इम मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। जल्द ही पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ संसद में पाकिस्तान की हार पर अपना बयान दे सकते हैं।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER