भारत और न्यूजीलैंड से हार के बाद सेमीफाइनल में जा सकता है पाकिस्तान, अगर मगर में फंसा पेंच

पाकिस्तान

चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबले में हार के बाद पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई है। अब पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है। पहले मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने 60 रनों से शिकस्त दी थी।। रविवार को दुबई में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने 6 विकेटों से धूल चटाई। ग्रुप के तीन मैचों में से दो में हार का सामना करने के बाद अब पाकिस्तान की टीम ग्रुप में सबसे नीचे खिसक गई।

बता दें कि, तीन मैचों में से दो मैचों में जीत हासिल करने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। लेकिन, अभी पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है। यह पेंच अगर मगर में फंसा है। पाकिस्तान को अब दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। इसके अलावा बांग्लादेश को आखिरी ग्रुप मुकाबले में बड़े अंतर से हराना होगा।

ऐसे में अगर न्यूजीलैंड अपने बचे हुए दोनों मैचों में हार जाता है, साथ ही पाकिस्तान अपना अखिरी मुकाबला बड़े अंतर से जीत लेता है तो अंक तालिका में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ पाकिस्तान के अंक बराबर हो जाएंगे। जिसके बाद नेट रन-रेट के आधार पर पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है।

6 विकेट से हारा पाक

रविवार को दुबई में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार खेल दिखाया और नाबाद शतक लगाकर भारत को जीत दिलाई। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाक की टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने 241 रनों पर ढेर हो गई। पाक की ओर से साउद शकील ने 62, कप्तान रिजवान 46 और खुशदिल ने 38 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा पाक का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

कोहली का शतक

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने तीन विकेट, हार्दिक पांड्या दो, अक्षर पटेल एक, रवीन्द्र जडेजा एक और हर्षित राणा ने भी एक विकेट अपने नाम किया। दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस मुकाबले में कोई विकेट नहीं मिला। 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 43वें ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत की तरफ से विराट कोहली 100, शुभमन गिल 46 और श्रेयस अय्यर 56 की बेहतरीन पारियों की मदद से 42.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER