आज हम यहाँ एक ऐसे क्रिकेटर के बारे में बात करने जा रहे है, जो कई सालो से घर नहीं गया और न ही अपने माता पिता से मिला। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हम यहाँ श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की बात कर रहे है। जिन्होंने अपने क्रिकेट करियर के आखिरी मैच को यादगार बना दिया। अब इसमें तो कोई शक नहीं कि वर्तमान समय में लसिथ मलिंगा की गिनती श्रीलंका के बेहतरीन खिलाडियों में की जाती है। मगर यदि हम उनकी निजी जिंदगी की बात करे तो बहुत कम लोग ये बात जानते है कि लसिथ मलिंगा के माता पिता काफी गरीबी में अपने जीवन बिता रहे है। जी हां बेटे के इतना प्रसिद्ध होने के बाद भी उनके माता पिता ऐसा जीवन व्यतीत कर रहे है।
कई सालो से घर नहीं..
अगर खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि गाले के रथगामा कस्बे में ही मलिंगा का घर स्थित है। बता दे कि मलिंगा के माता पिता एक मंजिला घर में रहते है और उनके घर के बाहर कोई नेम प्लेट तक नहीं है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा उनके घर के बाहर कोई घंटी तक नहीं है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो यह एक ऐसा घर है जैसा किसी आम गांव वाले का होता है। वही अगर घर की हालत की बात करे तो लकड़ी से बना दरवाजा खुलने पर काफी तेज आवाज आती है। बता दे कि मलिंगा की माँ सिलाई का काम करती है। इसके साथ ही मलिंगा की माँ का कहना है कि वह पिछले कई सालो से घर नहीं आया।
न्यूज़ीलैन्ड बनाम इंगलैंड – समान स्कोर बाउंड्री के आधार पर विजेता
केवल इतना ही नहीं इसके साथ ही मलिंगा की माँ ने यह भी कहा कि शायद अब उन्हें कोलंबो की लाइफ ज्यादा पसंद आने लगी है और वह अपने काम में काफी व्यस्त हो चुके है। बहरहाल मलिंगा की माँ की बातें सुनने के बाद तो यही लगता है कि मलिंगा के माता पिता अपने बेटे को मिलने के लिए काफी तरस रहे है। इसलिए हम तो यही उम्मीद करते है कि कम से कम अब तो लसिथ मलिंगा अपने माता पिता से मिलने के लिए एक बार अपने गांव जरूर जाएं।


