एक बार फिर से नोरा फतेही चर्चा में बनी हुई हैं।इन दिनों बॉलीवुड की डांस क्वीन बनी नोरा फतेही बॉलीवुड में सबसे आगे निकल चुके हैं। डांस का नाम आते ही नोरा का नाम सबसे पहले जुबान पर आता है। लेकिन इस बार डांस कि नहीं यहां हम नोरा के बार्बी लुक की बात कर रहे हैं, जिसमें नोरा लाल और गुलाबी कलर के कपड़े, हैट और बाल के साथ बहुत ही सुंदर लग रही हैं।
नोरा ने अपने बैली डांस के बलबूते अपने कदम बॉलीवुड में जमा लिया है। हर एक आने वाली फिल्म में अब एक सॉन्ग नोरा का ज़रूर होता है, जिससे तड़का लग जाता है।
भारतियों की चाँद रात आज, चाँद की सतह पर उतरेगा चंद्रयान-2
नोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना बार्बी लुक शेयर किया है। जिसमें नोरा एकदम बार्बी गर्ल लग रही हैं। पिंक कलर के बाल के साथ लाल कलर के कपड़े और हैट के साथ नोरा बहुत ही सुंदर लग रही हैं।
नोरा का जादू इस कदर छाया हुआ है कि लोग उनके डांस को देखते नहीं थक रहे हैं। लेकिन नोरा फतेही का बार्बी इन दिनों खूब सुर्खियां लूट रहा है। उनके एक फैन ने उनकी तारीफ में कहा -आप इंस्टाग्राम पर आग लगा रही हैं। तो दूसरे ने कहा – लालपरी हम आपके डांस के दीवाने हैं।
हाल ही में नोरा फतेही का एक नया गाना आया- “पछताओगे” जिसमें नोरा ने विकी कौशल के साथ एक बहुत ही अच्छी कैमिस्ट्री दिखाई है। यह गाना लोगों के दिलों- दिलों में बस चुका है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया गया है।
हालांकि नोरा अपने डांस के चलते इतनी फेमस हो चुकी हैं कि अब चाहे उनका गाना साकी साकी हो या हो कमरिया या कोई दूसरा सॉन्ग नोरा बॉलीवुड में बहुत ही तेज़ी से अपना जलवा बिखेर चुकी हैं।
आपको बता दें कि जल्द ही नोरा फतेही का एक नया गाना पेपेटा आने वाला है। जिसमें नोरा अपने बैली डांस का तड़का लगाने जा रही हैं। इसका टीज़र रिलीज़ होते ही लोग इस गाने के भी दीवाने हो गए। इस गाने में नोरा का एक अलग ही अंदाज नज़र आ रहा है। 9 सितंबर को इस गाने को रिलीज किया जाएगा।



