श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की सबसे पहली सुपरस्टार हैं। सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में श्रीदेवी के वैक्स स्टैचू का उद्घाटन किया गया। जिसके दौरान उनका पूरा परिवार- पति बोनी कपूर, बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ ही देवर संजय कपूर और उनकी बेस्ट फ्रेंड भी नज़र आईं। जहां स्टैचू को देख बोनी कपूर की आंखों में आंसू नज़र आए तो बेटी जाह्नवी ने उनका हाथ थाम उन्हें संतावना दिया।
श्रीदेवी ने अपने फैंस के दिलों में ऐसी जगह बना रखी है कि देश हो या दुनिया हर जगह उनके फैंस की कतार लंबी ही देखी जाएगी। श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की सबसे पहली लेडी सुपरस्टार हैं।
बिग बॉस में एंट्री करने के लिए इस एक्ट्रेस ने अपने शो को कहा अलविदा
इन्होंने नगीना, मैं तेरा दुश्मन, मिस्टर इंडिया, औलाद, सुहागन, मकसद, चांदनी, चालबाज़ जैसी बहुत सी हिट फिल्में दीं। उनकी मौत से पहले उनकी आखिरी फिल्म मॉम भी काफी हिट हुई थी।
श्रीदेवी की एक फिल्म “मिस्टर इंडिया” जिसका एक गाना था “हवा हवाई”। उस वक्त यह गाना बहुत ही फेमस हुआ था, जिसके बाद से श्रीदेवी को एक नया नाम मिल गया था-” हवा हवाई गर्ल”। लोग उन्हें इसी नाम से बुलाने भी लगे थे। मिस्टर इंडिया 1987 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म को आज भी एक कल्ट क्लासिक फिल्म माना जाता है।
See this Instagram video by @viralbhayani: https://www.instagram.com/p/B1-Z5xcH1QU/?utm_source=ig_web_options_share_sheet
श्रीदेवी के खूबसूरत मोम के स्टैचू को देख उनके कई फैंस ने उनकी बहुत ही तारीफ की तो वहीं कुछ बहुत ही नाराज हुए। जिनमें से एक फैन ने कहा-इस स्टैचू को फिर से बनाने की जरूरत है यह तो डरावना लग रहा है। तो दूसरे ने कहा- यह बिल्कुल श्रीदेवी मैम के जैसा नहीं लगता है, कहीं से भी उनके मुकाबले का नहीं। किसी ने कहा -श्रीदेवी इससे कई गुना खूबसूरत थी लेकिन स्टैचू भी ठीक ही है।
हालांकि श्रीदेवी के स्टैचू को देख उनके पति बोनी कपूर भी काफी इमोशनल हो गए थे। बातों-बातों में अपना दर्द बयां करते हुए उनकी आंखों से आंसू भी छलक आए। तभी जाह्नवी उन्हें संभालते हुए उनका हाथ पकड़ उन्हें संतावना देते नज़र आईं।
लेकिन वहीं उनकी बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर अपनी मां को निहारती खड़ी रहीं। बड़ी बेटी जाह्नवी अपनी मां को इस तरीके से निहार रही थी कि मानो वह उनसे बातें करने लगी हों और अपने दर्द बांट रही हों।
10 रूपए में अब घूम सकेंगे दिल्ली मेट्रो से, DRMC की नयी सुविधा
आपको बता दें कि सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम के जनरल मैनेजर एलेक्स वार्ड ने कहा था- श्रीदेवी भारतीय सिनेमा की आइकॉन हैं। उनके बिना अल्टीमेट स्टार एक्सपीरियंस ज़ोन अधूरा है। हमें खुशी है कि मैडम तुसाद में श्रीदेवी की लीगेसी को जगह मिली। श्रीदेवी का पिछले साल 24 फरवरी 2018 में दुबई में निधन हो गया था। उनकी मौत पानी में डूबने की वजह से हुई थी। वह दुबई में एक शादी में शरीक़ होने पहुंची थीं।


